MG New Launch: एमजी की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर MG Hector को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी के नए वर्जन को लॉन्च करने की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। निर्माता की ओर से सोशल मीडिया पर एसयूवी के लॉन्च से पहले नया टीजर जारी किया गया है। नई MG Hector को दिसंबर में ही लॉन्च किया जाएगा। यह हेक्टर का पहला बड़ा अपडेट है, जो MG और JSW की पार्टनरशिप के बाद आ रहा है।
टीजर किया गया जारी
बता दें कि निर्माता ने सोशल मीडिया टीजर जारी किया है, जिसमें लिखा है कि “काफी समय हो गया है. तैयार हो जाइए, चौंकने के लिए” टैगलाइन के साथ टीजर जारी किया गया है। इस अपडेट में नया एक्सटीरियर, प्रीमियम फीचर्स और JSW के साथ पार्टनरशिप के बाद बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Mahindra New Launch: जनवरी में इस दिन लॉन्च होगी Mahindra XUV 7XO, सोशल मीडिया पर जारी हुआ पहला टीजर
अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड होगा
आपको बता दें कि एमजी हेक्टर इंडिया में कंपनी की पहली कार थी। 2019 में लॉन्च के बाद इस कार को कोई बड़ा अपग्रेड नहीं मिला है। यह अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड होगा। इस बार Hector के बाहरी लुक में हल्के लेकिन ध्यान खींचने वाले बदलाव किए जाएंगे। वीडियो के आखिर में रियर बंपर दिखता है, जिसमें नया स्किड प्लेट दिया गया है, जो SUV को स्पोर्टी लुक देता है।
इंजन में नहीं होगा बदलाव
इसके फ्रंट बंपर को भी थोड़ा बदला जाएगा ताकि SUV का फ्रंट ज्यादा दमदार दिखाई दे। इसके LED हेडलैम्प्स पहले जैसे पतले रहेंगे, जो Hector की पहचान बन चुके हैं। पीछे की ओर भी एक नया बंपर डिजाइन जोड़ा जाएगा, जिससे कार का पिछला हिस्सा और मॉडर्न लगेगा। वहीं 19-इंच के नए अलॉय व्हील्स भी देखने को मिल सकते हैं। लेकिन फेसलिफ्टेड MG हेक्टर में इंजन और ट्रांसमिशन के मामले में कोई बदलाव नहीं होगा।