Skoda New Launch: भारत में स्कोडा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही नई Skoda Kushaq Facelift को लॉन्च किया जाएगा। Skoda Kushaq Facelift के लॉन्च से पहले इसका पहला टीज़र जारी कर दिया गया है। नए टीजर में एसयूवी के नए एक्सटीरियर रंग के साथ ही फ्रंट और रियर की झलक मिल रही है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं और इसे कब लॉन्च किया जा सकता है।
इस दिन हो सकती है लॉन्च
आपको बता दें कि Skoda Kushaq Facelift को भारत में औपचारिक तौर पर 20 जनवरी तक लॉन्च कर दिया जाएगा। अभी फिलहाल कंपनी ने टीजर जारी किया है। वहीं, इसके कीमत की बात करें, तो अभी तक कंपनी की ओर से इसके कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। लॉन्च के समय ही इसकी सही कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसके कीमत में कुछ हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
नई स्कोडा के फीचर्स
जारी टीजर के मुताबिक एसयूवी के फेसलिफ्ट में कनेक्टिड एलईडी डीआरएल की जानकारी मिल रही है। इसके साथ ही कनेक्टिड एलईडी टेल लाइट के साथ ही नए डिजाइन वाली हेडलाइट को दिया जाएगा। नई Kushaq में रीडिजाइन किया गया फ्रंट ग्रिल और हेडलाइट्स, बड़ा फॉग लैंप असेंबली और Kodiaq से प्रेरित नए कनेक्टेड DRLs होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Bajaj Chetak C25: Bajaj ने भारत में लॉन्च किया नया Chetak C25 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स
मिल सकते हैं ये फीचर्स
निर्माता की ओर से नई स्कोडा में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा सकता है। स्कोडा में नया बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नए अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS सहित कई फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि सभी फीचर्स का खुलासा लॉन्च के साथ ही होगा।
इंजन स्पेसिफिकेशन
मिली जानकारी के मुताबिक एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। एसयूवी में 1.5 लीटर की क्षमता वाले इंजन को ऑफर किया जाता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक शामिल हैं।