Flipkart Sale: अगर आप नया आईफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल का आज आखिरी दिन है और यह रात 12 बजे समाप्त बो जाएगी। इस सेल में आप लेटेस्ट Apple iPhone 17 को बहुत ही कम कीमत में खरीद सकते हैं। तो आइए इस शानदार डील के बारे में और फोन के खासियत के बारे में जानते हैं।
कीमत और ऑफर्स
बता दें कि iPhone 17 के 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की असली कीमत 99,000 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में आपको यह फोन 13 प्रतिशत छूट के साथ 86,999 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर सीधे 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत घटकर 81,999 रुपये तक हो जाती है।
एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI
फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जिसके तहत पुराने फोन को चेंज करने पर 85,100 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल रही है, जिसमें 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज डिस्काउंट भी शामिल है। हालांकि, एक्सचेंज की मैक्सिमम छूट पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर डिपेंड करती है। इसके अलावा, ग्राहक चाहें तो इस फोन को 14,083 रुपये प्रति माह की 6 महीने वाली नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते है।
फोन के फीचर्स
iPhone 17 में 6.3 इंच की LTPO सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz प्रोमोशन एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और डायनामिक आइलैंड को सपोर्ट करती है। इसमें Apple का लेटेस्ट 3nm A19 प्रोसेसर और 8GB RAM दी गई है। इस फोन में 3,692 mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन को धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए IP68 रेटिंग भी मिलती है।
यह भी पढ़ें: Google सर्च में बड़ा बदलाव; अब AI जवाबों के साथ दिखेंगे वेबसाइट्स के लिंक
फोन का दमदार कैमरा
फोटोग्राफी के लिए रियर में 48MP का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए आगे की तरफ 18MP का अपग्रेडेड सेंटर स्टेज कैमरा मिलता है।