Adhaar Update free 14 June 2026: सरकार की ओर से कहा गया है कि जिनके पास यदि 10 साल पुराना आधार कार्ड है और इस पीरियड में एक बार भी आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया गया है। तो आपको आधार कार्ड अपडेट कराना होगा। UIDAI ने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की तारीख को एक बार फिर बढ़ाने का फैसला किया है। अगर आपने अभी तक अपना आधार कार्ड अपडेट नही कराया है। तो यह खबर आपके काम की है। अगर आप भी मुफ्त में आधार कार्ड में कुछ बदलाव कराना है तो अब आपके पास पूरे 1 वर्ष का समय है। लेकिन इसके बाद आपको आधार पर कुछ बदलाव करने के लिए पैसे देने पड़ सकते हैं। यह जानकारी यूआईडीएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके दी है।
आधार कार्ड अपडेट की लास्ट डेट
UIDAI ने आधार होल्डर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। यूआईडीएआई के अनुसार अब आधार होल्डर्स 14 जून 2026 तक फ्री में डाक्यूमेंट्स के माध्यम से आधार को अपडेट करा सकते हैं। पहले यह डेट 14 जून 2025 थी। आधार कार्ड में डॉक्युमेंट अपडेट करने के लिए सबको प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
कैसे करें आधार अपडेट
मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें।
अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें।
अब नीचे ड्रॉप लिस्ट से पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन की हुई कॉपी को अपलोड करें।
अब सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
रिक्वेस्ट नंबर से आप अपडेट का स्टेटस भी चेक कर सकेंगे।
इसके कुछ दिनों बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा।