खुशखबरी: अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं साथ ही किसान हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. क्योंकि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के लिए खजाने का मुंह खोल दिया है. आपको राज्य सरकार ने कुछ किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उदेश्य से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना चलाई है. जिसके तहत पात्र किसानों को पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद सरकार की ओर से दी जाएगी.. योजना पहले से संचालित है, लेकिन जानकारी के अभाव में दम तोड़ रही है. आइये इस योजना किन किसानों को लाभ मिलेगा.
इन किसानों को मिलेंगे 5 लाख रुपये
हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के 11,690 किसानों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत यह यह राशि 16 जून को इन परिवारों को देने का ऐलान कर दिया गया था.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद किसानों के परिवारों के खाते में 562 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे.
ये है पात्रता
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के तहत केवल उन्हीं किसानों को लाभ मिलेगा. जिनकी मृत्यू किसी वजह से किसी दुर्घटना की वजह से हो गई है. साथ ही वह दिव्यांग हो जाता है. तो उसे सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. इस योजना के तहत कोई किसान खेती के दौरान किसी दुर्घटना का शिकार हो जाता है या किसान की मृत्यु हो जाती है. वह दोनों हाथ पैर गंवा देता है. या एक हाथ या एक पैर गंवा देता है या फिर उसकी आंख को कोई नुकसान हो जाता है.