AICTE Pragati Scholarship 2026: आज के समय में इंजीनियरिंग और डिप्लोमा जैसे टेक्निकल कोर्सेज की फीस काफी बढ़ गई है। ऐसे में बेटियों की पढ़ाई का खर्च कई बार माता-पिता के बजट से बाहर हो जाता है। इसी समस्या को दूर करने और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार एक योजना लेकर आई है। इस योजना का नाम AICTE प्रगति स्कॉलरशिप योजना है। जिसके तहत बेटियों को हर साल 50 हजार तक की आर्थिक मदद दी जा रही है।
कितनी मिलेगी मदद
ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) की ओर से चलाई जा रही इस योजना में छात्राओं को सालाना ₹50,000 की मदद दी जाती है। इस राशि का उपयोग छात्राएं अपनी कॉलेज फीस भरने, किताबें खरीदने, लैपटॉप लेने या अपनी पढ़ाई से जुड़े अन्य जरूरी खर्चों के लिए कर सकती हैं।
कितने सालों तक मिलेगी लाभ
आपको बता दें कि अगर कोई छात्रा डिग्री कोर्स कर रही है, तो उसे पूरे चार साल के लिए इस योजना का लाभ मिलेगा। वहीं अगर कोई छात्र डिप्लोमा कर रही है, तो उसे इस योजना का लाभ 3 साल तक मिलेगा। जो छात्राएं सीधे सेकंड ईयर (दूसरे साल) में एडमिशन लेती हैं, उन्हें भी इस योजना का पूरा लाभ मिलता है।
कौन कर सकता है आवेदन
इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्ते तय की गई है। यह योजना सिर्फ छात्राओं के लिए है। छात्रा ने टेक्निकल डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के पहले साल में एडमिशन लिया हो। साथ ही छात्रा का कॉलेज या संस्थान AICTE से मान्यता प्राप्त होना जरूरी है। इसके अलावा एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां ही इस स्कॉलरशिप का फायदा ले सकती है। साथ ही आपके परिवार की कुल सालाना आय ₹8 लाख से कम होनी चाहिए।
आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले सरकार के आधिकारिक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर जाएं।6. 6
2. अपना नया रजिस्ट्रेशन करें।
3. लॉगिन करने के बाद "AICTE Pragati Scholarship Scheme" का चुनाव करें।
4. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही भरें।
5. अपने जरूरी दस्तावेज जैसे— 10वीं/12वीं की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र और कॉलेज की फीस रसीद अपलोड करें।
6. आवेदन जमा होने के बाद कॉलेज की तरफ से दस्तावेजों की जांच की जाती है।