Hyundai Bayon Review: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUVs की जबरदस्त डिमांड को देखते हुए हुंडई ने अपनी नई एसयूवी बेयॉन (Hyundai Bayon) को बाजार में उतारा है। यह कार हुंडई वेन्यू से ऊपर और क्रेटा से नीचे के सेगमेंट में आती है। अगर आप ऐसी गाड़ी की तलाश में हैं, जो वेन्यू से ज्यादा स्पेस दे और क्रेटा से बजट में सस्ती हो, तो बेयॉन एक शानदार विकल्प हो सकती है।
डिजाइन और साइज
सड़क पर यह एसयूवी काफी बड़ी और दमदार नजर आती है। करीब 4.2 मीटर लंबी इस कार का साइज क्रेटा के बराबर ही है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 205 मिमी है। इसका फ्रंट लुक काफी फ्यूचरिस्टिक है, जिसमें एच-शेप DRLs और प्रोजेक्ट हेडलाइट्स दिए गए हैं। इसके अलावा 17 इंच के अलॉय व्हील्स और साइड क्लैडिंग इसे एक बोल्ड लुक देते हैं।
मिलते हैं ये फीचर्स
कार के केबिन में 12.3 इंच की दो बड़ी स्क्रीन मिलती है, जो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन का काम करती हैं। इसमें 360-डिग्री कैमरा, पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, बोस ऑडियो सिस्टम और वॉयस कमांड से खुलने वाला पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। कार में एडवांस ADAS फीचर्स के साथ परप्लेक्सिटी-पावर्ड AI वॉइस असिस्टेंट भी मिलता है।
इंजन और माइलेज
हुंडई बेयॉन में 1.5-लीटर का नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 115bhp की पावर जनरेट करता है. यह कार 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। इसका ऑटोमैटकि ट्रांसमिशन शहक के ट्रैफिक में चलाने के लिए बेहद स्मूथ है। रियल वर्ल्ड ड्राइविंग में यह कार लगभग 10 से 12 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे देती है।
यह भी पढ़ें: अपनी ही कंपनी की कार या विदेशी लग्जरी? जानिए किस गाड़ी से सफर करते हैं देश की दिग्गज कार कंपनियों के मालिक
कितनी है कीमत
हुंडई बेयॉन की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये 18 लाख रुपये के बीच है। अगर आपका बजट क्रेटा जितना नहीं है और आप वेन्यू से अपग्रेड करना चाहते हैं, तो यह गाड़ी आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है।