
Flipkart Diwali Sale: फ्लिपकार्ट पर बिग बैंग दिवाली सेल शुरू हो गई है। ऐसे में अगर आप आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। इस सेल में कई स्मार्टफोन पर बेहतरीन डील मिल रही है। ऐसी ही एक डील iPhone 16 Pro Max पर मिल रही है। आईफोन 16 Pro Max को बेहद आकर्षक दामों पर पेश किया जा रहा है। मतलब यह कि अब प्रीमियम iPhones को हाथ लगाने का सपना बजट में भी पूरा हो सकता है। तो आइए जानते हैं आईफोन 16 Pro Max को आप कितनी कीमत पर खरीद सकते हैं और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
महज इतने में खरीदने का मौका
आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च किया था। iPhone 16 Pro Max इस सीरीज का सबसे टॉप मॉडल है। कंपनी ने इस डिवाइस को 1,44,900 रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन फ्लिपकार्ट पर चली रही सेल में आप इस फोन को 1,14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यानी की इस फोन को आप काफी कम दामों में खरीद सकते हैं। ध्यान रखें, यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए है, इसलिए फटाफट इस ऑफर का फायदा उठाएं।
फोन के फीचर्स
बता दें कि यह मॉडल आईफोन 16 सीरीज का टॉप वेरिएंट है। इसमें सबसे बड़ी 6.9-इंच Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथा आता है और जिसका रिजॉल्यूशन 1320x2868 पिक्सल है। यह फोन iOS 18 पर ऑपरेट होता है और इसमें 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का सेकेंडरी कैमरा और 12MP का तीसरा कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।