Kerala Story 2 Review: शुक्रवार को केरल स्टोरी 2 ने लगभग 75 लाख रुपये का बॉक्स आफिस नेट कलेक्शन किया। शुक्रवार का दिन फिल्म के लिए ओपनिंग डे होने के बजाय पेड प्रिव्यू के तौर पर नजर आया। बता दें कि फिल्म की रिलीज़ को लेकर केरल हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया था। हाई कोर्ट के फैसले के अनुसार गुरुवार को फिल्म के रिलीज़ पर रोक लगाई गई जिसे शुक्रवार दोपहर को पलट दिया गया। नतीजतन, फिल्म सिनेमाघरों में शुक्रवार शाम 6 बजे से ही रिलीज़ हो सकी। कुछ शो तो शाम को और भी देर से शुरू हुए। आखिरी समय में मिली मंजूरी को देखें तो फिल्म ने जो कलेक्शन किया वह काफी अच्छा है। देखा जाए तो शुक्रवार का दिन फिल्म के लिए पूरी तरह से ओपनिंग डे होने के बजाय पेड प्रीव्यू के तौर पर माना जा सकता है।
230 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन
2023 में आई केरल स्टोरी फिल्म की ये फिल्म सीक्वल है। ओरिजिनल केरल स्टोरी फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का नेट ओपनिंग कलेक्शन किया था। साथ ही लगभग 230 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करके ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म को प्रचार फिल्म माना जा रहा है पर इसके विषय को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म लोगों का अच्छा-खासा समर्थन पाने में सक्षम रही। हिन्दी भाषी क्षेत्रों में फिल्म का मज़बूत प्रदर्शन रहा। फिल्म उद्योग जगत के कुछ हिस्सों में फिल्म को शिक्षाप्रद फिल्म बताया जा रहा है।
2022-2023 से गिरावट
सीक्वल फिल्मों की कमाई में 2022-2023 से गिरावट आई है। ऐसे कई उदाहरण हमारे सामने हैं जिनमें देखा गया है कि सीक्वल फिल्मों की सफलता ओरिजिनल फिल्मों से कम रही है। ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि केरल स्टोरी 2 भी अपनी ओरिजिनल फिल्म की तरह ब्लॉकबस्टर साबित होगी। पर अपनी बहतरीन स्टोरीलाइन और दमदार एक्टिंग के कारण फिल्म ने लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई। यदी ये फिल्म मूल फिल्म का आधा भी कलेक्शन कर पाई तो यह एक सफलता ही साबित होगी। ओपनिंग डे पर फिल्म को लोगों से अच्छे रिव्यू मिले जिसको देखकर यह लगता है कि लोग फिल्म में दिलचस्पी ले रहे है।