The Kerala Story 2 Box Office Collection: विवादों और कानूनी लड़ाइयों के बाद 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 ने अपना पहला हफ्ता बॉक्स ऑफिस पर पूरा कर लिया है। निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह की इस फिल्म की शुरुआत खराब हुई थी। हालांकि, दूसरे दिन से फिल्म ने जबरदस्त वापसी की और पहले हफ़्ते तक बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी मज़बूत पकड़ बनाए रखी। ऐसे में चलिए यहां जानते हैं कि फिल्म के सात दिनों का कलेक्शन कितना है।
फिल्म का कलेक्शन
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'द केरल स्टोरी 2 ने पहले दिन 75 लाख रुपयों से खाता खोला था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया है और फिल्म ने 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। तीसरे दिन 4.75 करोड़ कमाए, चौथे दिन 2.5 करोड़,, पांचवें दिन 4 करोड़ और छठे दिन 3.5 करोड़ की कमाई की। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इसने रिलीज के 7वें दिन 2.19 करोड़ कमाए। इसी के साथ इस फिल्म की एक हफ्ते की कुल कमाई 22.34 करोड़ रुपये हो गई है।
अपने बजट से बेहद पास
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को 28 करोड़ के बजट में बनाया गया है। फिल्म अपने बजट से काफी नजदीक है। फिल्म ने एक हफ्ते में 22.34 करोड़ का कलेक्शन कर अपनी लागत का लगभग 80% पहले ही वसूल कर लिया है। ऐसे में इस फिल्म को हिट घोषित होने के लिए बस और अब 5.66 करोड़ की ज़रूरत है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अगले हफ्ते अपने बजट को पार कर जाएगी।
फिल्म की कहानी
यह फिल्म अपनी पिछली फिल्म की कहानी को ही आगे बढ़ाती है। ट्रेलर और टीजर में भारत के अलग-अलग राज्यों की कई जवान लड़कियां अपना दर्द बयान करती हैं। वे बताती हैं कि उन्हें प्यार के जाल में फंसाया गया और उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई। फिल्म मुसलमान लड़कों द्वारा हिंदी लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर कथित धर्म परिवर्तन और समाज के दबाव पर बात करती है।
फिल्म के बारे में
द केरल स्टोरी 2 फिल्म 2023 में आई द केरल स्टोरी का सीक्वल है। कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत और अर्जन सिंह औजला लीड रोल्स में हैं।