.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D3a245ee5-c6aa-4f78-a4d3-aa6e9ddc54e7&w=3840&q=75)
IBPS Clerk Vacancy 2025: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। आईबीपीएस की ओर से निकाली गई क्लर्क भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन के अंतिम तारीख को बढ़ा दिया गया है। पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 21 अगस्त 2025 तय की गई थी। अब 28 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 10,277 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद बेसिक डिटेल्स भरकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें।
STEP 4. इसके बाद सभी जरूरी जानकारी और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अब फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
आवेदन शुल्क और आयुसीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, अगर उम्र की बात करें तो अभ्यार्थी की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल/OBC/EWS उम्मीदवारों को 850 रुपए का शुल्क जमा करना होगा, वहीं SC/ST/PWD के उम्मीदवारों को 175 रुपए का शुल्क देना होगा।
दो चरणों में होगी परीक्षा
इन पदों की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2025 में होगी और मुख्य परीक्षा नवंबर 2025 में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रकिया के जरिए बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक समेत 11 सरकारी बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट पदों पर उम्मीदवार नियुक्त किए जाएंगे।