
IIM CAT 2025: आईआईएम की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2025) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अब 20 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आईआईएम की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि 20 सितंबर शाम 5 बजे एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण कर लें।
STEP 3. अब लॉगिन कर अन्य सभी डिटेल दर्ज करें।
STEP 4. इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
STEP 5. भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंट अवश्य निकाल लें।
आवेदन शुल्क
आपको बता दें कि इस परीक्षा में आवेदन के लिए अन्य सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 2600 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 1300 रुपये शुल्क जमा करना होगा। यह परीक्षा 2 घंटे की होगी। जिसमें वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेट इंटरप्रिटेशन व लॉजिकल रिजनिंग और क्वांटिटेटिव एबिलिटी चेक की जाएगी।
कब होगी परीक्षा
आईआईएम कैट 2025 परीक्षा 30 नवंबर को देशभर के 170 शहरों में तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। जिसके लिए एडमिट कार्ड 5 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए जारी किया जाएगा। वहीं, परिणाम जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में घोषित किया जाएगा।