
BSEB Bihar STET 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से Bihar STET 2025 परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 05 अक्टूबर 2025 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर निर्धारित थी।
कैसे करें आवेदन ?
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं
STEP 2. इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें
STEP 3. अब लॉगिन करके पूरा आवेदन फॉर्म भरें।
STEP 4. फिर पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आपको बता दें कि इससे पहले एसटीईटी में आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 2025 अक्टूबर कर दिया गया है। बिहार एसटीईटी परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। वहीं, ओबीसी और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष और एससी-एसटी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो आवेदन के लिए आपके पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड किया होना चाहिए।