OTT RELEASE: जून महीने का आखिरी शुक्रवार साउथ फिल्म दर्शकों के लिए खास रहने वाला है। साउथ की फिल्में देखना अब सिर्फ थिएटर तक सीमित नही रहा है। आज कल लोग घर पर बैठकर फिल्में देखना ज्यादा पसंद करते हैं।हर साल की तरह इस साल भी कई साउथ की मूवीज का बोलबाला रहा है। अगर आप कुछ ऐसा ही देखने का प्लान बना रहे तो यह वीक आपके लिए है। इस वीक दर्शकों के लिए साउथ की टॉप फिल्में मलयालम, तमिल और तेलुगु देखने को मिलेंगी जो ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है।
1-आजादी
यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरमा मैक्स पर 27 जून को आएगी ये फिल्म बहुत ही इमोशनल है। इसमे एक गर्भवती कैदी भागने की कोशिश करती है। इस दौरान उसके पति का 24 घंटे का मिशन अतीत के रहस्यों से टकराता है, जिसके बाद उनके दिमाग में तनावपूर्ण लड़ाई शुरू हो जाती है। कहानी न्याय, बदला और उलझी हुई मानवीय भावनाओं पर आधारित है। फिल्म में श्रीनाथ भासी, रवीना रवि, वाणी विश्वनाथ को अभिनय काफी लोकप्रिय रहा है।
2-आप कैसे हो
यह फिल्म ओटीटी पर सन नेस्ट पर 27 जून को देखने को मिलेगी इस फिल्म एक युवक अपनी शादी से पहले दोस्तों के साथ एक जंगल पार्टी करता है। मजाक-मस्ती में शुरू हुई चीजें खतरनाक घटना में बदल जाती है। वह गलत रास्ता चुनता है और अपने रिश्ते, विश्वास और खास दिन को जोखिम में डाल देता है। यह फिल्म कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है।
3-द वर्डिक्ट
फिल्म 'द वर्डिक्ट' यूनाइटेड स्टेट्स में सेट किए गए कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है। ओटीटी प्लेटफॉर्म सन नेस्ट पर ही देखने को मिलेगी इस फिल्म की कहानी नमरुथा नाम की एक महिला के बारे में है जो अपनी दोस्त एल्सा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है। हालांकि, वह निर्दोष है। इस मामले को नमरुथा का एक दोस्त उसे संभालता है जो उसे आश्वासन देता है कि वह अपनी पूर्व प्रेमिका को निर्दोष साबित करने के लिए कुछ भी करने को तैयार है।
4-विराटपालम
ओटीटी पर 27 जून, 2025 को रिलीज होने वाली फिल्म विराटपालम पुलिस ड्रामा, पर आधारित है। कहानी महिला एसआई मीना के इर्द-गिर्द घूमती है जो विराटपालम नाम के एक सुदूर गांव में पुलिस स्टेशन की प्रमुख के रूप में नौकरी करती है।वहां, वह एक ऐसे मामले की गवाह बनती है जहां गांव की लगभग सभी दुल्हनें अपनी शादी के दिन रहस्यमय तरीके से मर जाती हैं। जैसे ही वह केस अपने हाथ में लेती है। उस जगह के कई गहरे दबे हुए रहस्य पता चलते हैं और अपराधी का पर्दाफाश होता है। फिल्म में अभिज्ञ वुथालुरु, चरण लक्काराजू, लावण्या साहूकारा, रामाराजू ने अभिनय किया है.।
5-ओका पढकम प्रकरण
फिल्म की स्टोरी एक सरकारी वकील के जीवन पर बनी है।, जिसकी पत्नी के गुम होने के बाद उसकी कैसे जिंदगी उलट-पलट हो जाती है। मुसीबतों से बचाने के चक्कर में, वह एक हत्या के मामले में उलझ जाता है, जो बाद में एक सीरियल किलर का काम निकलता है। जैसे-जैसे वह आदमी धीरे-धीरे ऐसे सभी अपराधिक कार्यों से अपना नाम मिटाने की कोशिश करता है। वह एक और बड़े अपराध के जाल को उजागर करता है। फिल्म की कहानी लीगल और थ्रिलर है।