Heyy Babyy:सालों बाद, अक्षय कुमार की फिल्म 'हे बेबी' की 'एंजल' की कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं. आप उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान रह जाएंगे और अब वे बिल्कुल भी पहचान भी नहीं जाएंगे। हे बेबी में क्यूट एंजेल का किरदार प्यारी सी जुआना सांघवी ने निभाया था। फिल्म के 18 साल बाद हे बेबी' की नन्ही 'एंजल' की कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं हैं। जुआना को अब बिल्कुल भी पहचाना मुश्किल है। फिल्म की रिलीज के बाद जुआना की क्यूटनेस पर दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स भी फिदा हो गए थे। बहुत से लोगों का मानना है कि फिल्म में एंजेल ने तीनों स्टार्स की वाहवाही लूट ली। 2007 में रिलीज हुई फिल्म हे बेबी (Heyy Babyy) ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया । और हे बेबी ने खूब हंसाया।
फिल्म में स्टारर - फिल्म हे बेबी में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान ने अभिनय किया। इस फिल्म का डायरेक्शन साजिद खान ने किया था साजिद खान ने इस फिल्म को अमेरिकी फिल्म थ्री मैन एंड ए बेबी को लेकर बनाया था यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में तीनों एक्टर लीड रोल में नजर आये थे। इसमे बच्ची ने बहुत अच्छा रोल प्ले किया था। प्यारी जुआना ने फिल्म Heyy Babyy से न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता था, बल्कि फिल्म के सितारे भी उनसे काफी प्रभावित थे। जनवरी 2022 में फरदीन खान ने हे बेबी से एक बीटीएस फोटो शेयर की थ। जिसमें उन्होने अपने सोशल अकाउंट से ट्वीट किया उन्होंने लिखा था कि छोटी जुआना के साथ सीन करने के लिए उन्होंने स्मोकिंग करना छोड़ दिया था।
कितनी उम्र की हो चुकी हैं जुआना-
जुआना अब 21 साल की हो चुकी हैं जुआना को इन तस्वीरों में पहचानना काफी मुश्किल है।जुआना पूरी तरह बदल चुकी हैं। यह तस्वीरें उनकी बर्थडे की बताई जा रही हैं अभिनय करियर को लेकर उन्होने कोई खास अपडेट नहीं दिया गया है।