Maruti Suzuki Baleno Facelift: सितंबर 2026 कार सेल्स के आंकड़े आ चुके हैं और इसमें मारुति सुजुकी की लोकप्रिय हैचबैक Maruti Suzuki Baleno ने बाजी मार ली है। सितंबर महीने में यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। कंपनी ने पिछले महीने में बलेनो की 25,392 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल इसी महीने के मुकाबले लगभग दोगुनी हैं। तो आइए विस्तार से इस कार के फीचर्स से लेकर कीमत के बारे में जानते हैं।
कितनी है कीमत
कीमत की बात करें, तो नई 2026 Maruti Suzuki Baleno Facelift की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है और टॉप वेरिएंट की कीमत 10 लाख रुपये तक जाती है। इसे कुल पांच वेरिएंट्स Sigma, Delta, Zeta, Alpha और Alpha (O) में उतारा गया है।
कितना दमदार इंजन
2026 मॉडल में Maruti Suzuki ने पेट्रोल और CNG दोनों इंजन में बदलाव किए हैं। नई बलेनो में पेट्रोल और सीएनजी दोनों विकल्पों के साथ नया 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिसे E20 फ्यूल के अनुकूल तैयार किया गया है। नए पेट्रोल इंजन की पावर पुराने इंजन से 8PS कम है, जबकि टॉर्क में 1Nm की कमी आई है।
कितना देती है माइलेज
माइलेज की बात करें, तो Petrol MT को लेकर कंपनी का दावा है कि ये 23.80 किमी तक का माइलेज देती है। जबकि Petrol AMT 24.77 किमी तक का माइलेज देती है। वहीं CNG को लेकर कंपनी का दावा है कि ये 33.61 किलोमीटर तक माइलेज देती है। यानी पुरानी बलेनो से ज्यादा माइलेज इसमें देखने को मिलता है।
सेफ्टी फीचर्स
इस फेसलिफ्ट मॉडल का सबसे बड़ा आकर्षण इसमें मिलने वाला Level-2 ADAS है, जिससे यह B2 सेगमेंट की पहली हैचबैक बन गई है। ADAS फीचर्स में अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर प्रिवेंशन, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, सेफ एग्जिट वॉर्निंग और हाई बीम असिस्ट शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, 360 डिग्री कैमरा, TPMS और हिल होल्ड असिस्ट फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: सड़क पर दौड़ने के साथ पानी में भी तैर सकती है Geely के ये SUV, सिर्फ 10 मिनट में होती है चार्ज; जानिए कीमत और फीचर्स
इंटीरियर में बदलाव
नई Baleno के इंटीरियर में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, लेदरेट अपहोल्सट्री, वायरलेस फोन चार्जर, Clarion साउंड सिस्टम और पहले जैसा 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।