
New Car Launch: सिट्रोएन ने भारतीय बाजार में नई Citroen Aircross X SUV को लॉन्च किया है। ये कंपनी की X-Series का हिस्सा है और हाल ही में पेश किए गए New Basalt X और New C3X के बाद तीसरी नई पेशकश है। इस एसयूवी की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस एसयूवी का इंटीरियर पूरी तरह से लग्जरी और कम्फर्ट पर बेस्ड रखा गया है। वहीं, सेफ्टी के लिए इस एसयूवी को BNCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है। आइए विस्तार से जानते हैं इस एसयूवी को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
एसयूवी की कीमत
कंपनी ने इस एसयूवी को 10 कलर ऑप्शन में पेश किया है। जिसमें Polar White, Steel Grey, Garnet Red, Cosmo Blue, Deep Forest Green और Perla Nera Black जैसे कलर्स शामिल हैं। वहीं, इस तीन वेरिएंट्स YOU, PLUS और MAX में लॉन्च किया गया है, इस एसयूवी के YOU वेरिएंट की कीमत 8.29 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई है। वहीं इसके PLUS वेरिएंट के पेट्रोल नैचुरली ऐस्पिरेटेड और टर्बो इंजन की कीमत 9.77 लाख रुपये और 11.37 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट MAX मैनुअल 12.34 लाख रुपये और ऑटोमैटिक 13.49 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इस एसयूवी की बुकिंग सभी Citroen डीलरशिप और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।
एसयूवी के फीचर्स
इस एसयूवी में कई ए़डवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें CARA, भारत का पहला मल्टीलिंगुअल AI असिस्टेंट दिया गया है जो 52 भाषाओं में बात कर सकता है। इसमें बेस्ट-इन-क्लास व्हीलबेस, 7-सीटर और 5-सीटर दोनों लेआउट्स का ऑप्शन और 511 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इस कार को भारतीय परिवारों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। वहीं सेफ्टी की बात करें, तो इस एसयूवी को हाल ही में Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें 6 एयरबैग्स, ESP, ABS-EBD, हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर्स, प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और DRLs दिए गए हैं।