OPPO New Launch: भारत में आज OPPO अपनी Find X10 सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज का सबसे बढ़िया फोन OPPO Find X10 Pro Max होगा, इस फोन में कई खास फीचर्स होंगे जिन्हें कपंनी भारत में पेश करेगा। OPPO के इस फोन में सबसे स्पेशल बात इसका प्रोसेसर होगा। ओप्पो कंपनी ने बताया है कि Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा फोन होगा जिसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट होगा।
क्या होंगे इस फोन के खास फीचर्स
OPPO Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 2nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस से बनाया गया है। इस प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 4.55GHz अधिकतम होगी। बता दें कि ओप्पो कंपनी ने इसके साथ अपना Laminar Flow Engine भी साथ में दिया है। ओप्पो का कहना है कि इस फोन की परफॉर्मेंस बेहद जबरदस्त होगी और ये फोन आज की जनरेशन को ध्यान में रखने हुए ही बनाया गया है। ये फोन Android 17 पर आधारित ColorsOS 17 के साथ आएगा। इस सॉफ्टवेयर के साथ भारत में आने वाला ये पहला फोन होगा।
200 मेगापिक्सल का कैमरा होगा सबसे खास फीचर
इस फोन की सबसे खास बात इसका 200 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा भी होगा। OPPO Find X10 Pro Max में ये कैमरा Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इस फोन में ट्रिपल 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें f/105 अपर्चर और 1/1.3 इंच का ISOCELL HPC सेंसर दिया जाएगा। साथ ही 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 200 MP का टेलीफोटो कैमरा भी साथ में मिलेगा। फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बढ़िया बनाने के लिए इसमें LUMO Hyper PIxel और LUMO True Image इंजन भी दिया जाएगा। फ्रंट कैमरा भी 50 मेगापिक्सल का होगा, जो 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट होगा।
ये भी होंगे OPPO Find X10 Pro Max के फीचर्स
इस फोन में 12 GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा। साथ ही इस फोन में 8000 mAH की पावरफुल बैटरी भी होगी। जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगी। इसके अलावा इसमें 6.59 इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन होगी और इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट भी मिलने की बात कही जा रही है। अभी फिलहाल इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि होने का इंतजार है। बता दें कि भारत में ये फोन फ्लिपकार्ट के जरिए बेचे जाने की जानकारी है।
यह भी पढ़ें: Refrigerator Settings: सर्दियों में फ्रिज को किस तापमान पर रखें? जानें सही टेंपरेटर और बिजली बचाने का तरीका
कितनी होगी कीमत
भारत में ये फोन आज यानी 22 अक्टूबर को लॉन्च हो रहा है। फिलहाल इसकी कीमत कितनी होगी इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लॉन्च होने के समय इसका खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।