एडवांस बुकिंग में ‘The Paradise’ : साउथ सिनेमा की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘द पैराडाइज’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में आ गई है. फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज से पहले ही फिल्म ने टिकट बिक्री के जरिए करीब 18.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
रिलीज से पहले शानदार कमाई
‘द पैराडाइज’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता देखने को मिल रही है. एडवांस टिकट बुकिंग शुरू होते ही कई शहरों में शो तेजी से भरने लगे। शुरुआती आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत मिल सकती है.
हैदराबाद में सबसे ज्यादा डिमांड
एडवांस बुकिंग के मामले में हैदराबाद सबसे आगे बताया जा रहा है। यहां फिल्म के लिए सबसे ज्यादा टिकट बुक किए गए हैं. साउथ फिल्मों के लिए हैदराबाद एक बड़ा मार्केट माना जाता है और ‘द पैराडाइज’ की प्री-रिलीज डिमांड भी इसी ओर इशारा कर रही है.
एक्शन और थ्रिल से भरपूर है फिल्म
‘द पैराडाइज’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कहानी के साथ-साथ दमदार एक्शन देखने को मिलेगा. फिल्म को लेकर सामने आए पोस्टर और प्रमोशनल कंटेंट ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है. यही वजह है कि रिलीज से पहले ही इसकी बुकिंग को लेकर काफी चर्चा हो रही है.
अब रिलीज के बाद असली परीक्षा
एडवांस बुकिंग से फिल्म ने अच्छी शुरुआत के संकेत जरूर दिए हैं, लेकिन रिलीज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से इसकी वास्तविक स्थिति सामने आएगी. अब नजर इस बात पर रहेगी कि ‘द पैराडाइज’ रिलीज के बाद अपनी प्री-रिलीज कमाई की रफ्तार को कितना आगे बढ़ा पाती है.