.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D830c196a-22ce-456d-9614-26265bcfd7cd&w=3840&q=75)
पुलिस पर आरोप लगाने वाले लोगों के लिए यह नसीहत है कि पांचों अंगुली बराबर नहीं होती। पुलिस में ऐसे भी फरिश्ते भी है, जो लोगों की जान बचाने के लिए कुछ भी कर सकते है। ऐसा ही एक मामला कसेरू बक्सर में देखने को मिला। युवक के फांसी लगाने की सूचना मिलते ही डायल-112 पर तैनात पुलिस बिना समय जाया किए मौके पर पहुंची और एक सिपाही ने फरिश्ता बनकर युवक को सीपीआर देकर बचा लिया। दिल की धड़कन लौटे की पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। अब युवक के परिजन से पुलिस और सिपाही की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।
कसेरू बक्सर निवासी विशाल पुत्र दौलतराम का परिजनों से किसी बात पर विवाद हो गया था। इससे गुस्से में आकर वह अपने कमरे में चला गया था और कमरा अंदर से बंद कर पंखे से फंदा बनाकर लट गया था। परिजनों को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होंने तुरंत डायल-112 पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मी बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे और सिपाही सिद्धांत तोमर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हो गए और तत्काल युवक परिजनों की मदद से विशाल को उतरा। उस समय विशाल की सांसे थम चुकी थी लेकिन सिपाही सिद्धांत हार नहीं मानी और इस नाजुक घड़ी में बिना समय गंवाए वह विशाल को सीपीआर तब तक देता रहा, जब तक उसकी धड़कने नहीं लौटी। विशाल में सांस आते ही पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। विशाल खतरे से बाहर है।
परिजन सिपाही सिद्धांत तोमर को फरिश्ता बता रहे है और पुलिस को धन्यवाद दे रहे है। मोहल्ले के लोग भी पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। हालांकि चर्चा है कि युवक ने प्रेमिका से झगड़ा होने के बाद यह कदम उठाया था लेकिन गंगानगर थाना प्रभारी अनूप सिंह का कहना है कि युवक ने गृह कलह के चलते यह कदम उठाया था। उन्होंने कहा, डायल-112 पर तैनात सिपाही ने सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक की जान बचाई।