
Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की पॉपुलर कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ ने 2022 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब 3 साल बाद वो इस फिल्म का प्रीक्वल 'कांतारा- चैप्टर 1' लेकर आ रहे हैं। कांतारा: चैप्टर 1' रिलीज से पहले ही जबरदस्त सुर्खियों में है। मेकर्स ने फिल्म की ट्रेलर रिलीज से पर्दा उठा दिया है। इस फिल्म का ट्रेलर 22 सितंबर यानि आज 12:45 पर रिलीज होने वाला है। इसका हिंदी ट्रेलर सुपरस्टार ऋतिक रोशन लॉन्च करेंगे। इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
साल 2022 में 'कांतारा' ने मचाया था धमाल
साल 2022 में आई 'कांतारा' का बजट 16 करोड़ रुपये था, जबकि इसने देश में 309.64 करोड़ रुपये कमाए थे और दुनियाभर में 407.82 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने कन्नड़ में 162.09 करोड़, हिंदी में 84.77 करोड़, तेलुगू में 42.38 करोड़, तमिल में 7.29 करोड़ और मलयालम में 13.11 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म कन्नड़ में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर और हिंदी और तेलुगू में ब्लॉकबस्ट, तमिल और मलयालम में हिट साबित हुई थी।
2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि कांतारा: चैप्टर 1’ इस बार सिर्फ कन्नड़ में नहीं बल्कि हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के कलाकारों में ऋषभ के अलावा रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया, जयराम और राकेश पुजारी भी शामिल हैं। इस फिल्म का बजट 125 करोड़ रुपये है।