
Google Smartphone: गूगल ने भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन्स Pixel 10 सीरीज को हाल ही में लॉन्च किया था। वहीं, Google Pixel 10 के लॉन्च के बाद Pixel 9 सीरीज के डिवाइस पर शानदार डिस्काउंट ऑफर देखने को मिल रहे हैं। जी हां फ्लिपकार्ट Pixel 9 सीरीज को काफी कम कीमत पर खरीदने का ऑफर दे रहा है। इस शानदार डिवाइस में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, साथ ही इस डिवाइस में कई शानदार फीचर्स भी दिए गए है। आइए जानते हैं Google Pixel 9 को ऑफर के जरिए कितने में खरीद सकते हैं।
डिस्काउंट ऑफर
आपको बता दें कि गूगल पिक्सल 9 के 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ऑफर में यह डिवाइस आपको सिर्फ 64,999 रुपये में मिल रहा है। इसके साथ ही बैक ऑफर भी मिल रहा है, बैंक ऑफर के जरिए आप इस फोन को 60 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं। वहीं, इसके अलावा फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जिसके बाद डिवाइस की कीमत और भी ज्यादा कम हो जाती है।
फोन के फीचर्स
इस फोन को आप चार कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। जिसमें तरबूज, पोर्सिलेन, पियोनी और ओब्सीडियन कलर शामिल है। वहीं, इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है। साथ ही डिवाइस गूगल के Tensor G4 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में आपको 4700mAh की बैटरी और 27W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग दिया गया है।
फोन का कैमरा
फोटोग्राफी की बात करें, तो गूगल पिक्सल 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। साथ ही इस फोन में 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी दिया गया है।