Punjab PTI Recruitment 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा भर्ती निदेशालय की ओर से प्राइमरी कैडर में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 2000 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 तय की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से लेकर 37 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी एवं एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
पंजाब सरकार के नए सेवा नियमों के अनुसार इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 3 साल के प्रोबेशन पीरियड के दौरान बिना किसी अतिरिक्त भत्ते के प्रतिमाह 29,200 रुपये का तय वेतन दिया जाएगा। प्रोबेशन पीरियड सफलतापूवर्क पूरा करने के बाद नियमानुसार पूर्ण वेतनमाम और भत्ते लागू होंगे।
आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद'New Registration' पर क्लिक करके अपना विवरण दर्ज करें।
3. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक जानकारी भरें।
4. अपनी फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
5. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।