Tiger Shroff BMW Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले के बाद लग्जरी कारों की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ तकनीक चर्चा में आ गई है। बता दें, टाइगर श्रॉफ अपनी लग्जरी कार BMW से गुजर रहे थे। इसी दौरान तीन अनजान लोगों ने अचानक उनकी कार पर गोलियां चला दीं। इस मामले में एक्टर पूरी तरह सुरक्षित बच गए। इस घटना के बाद से ही कई लोगों के दिमाग में यह सवाल आ रहा है कि आखिर जिस कार में टाइगर श्रॉफ सफर कर रहे थे वह कितनी ज्यादा सेफ थी।
BMW काफी सालों से अपनी गाड़ियों में सुरक्षा और मजबूती का खास ख्याल रखती हैं। लेकिन सीधे गनफायर या हथियारों के हमलों से बचने के लिए इन्हें स्पेशल आर्मर्ड (बुलेटप्रूफ) बनाने की जरूरत होती है। तो आइए जानते हैं कि पूरी तरह बुलेटप्रूफ बनाने में आखिर कितना खर्चा आता है।
BMW कारें कितनी सेफ होती हैं
BMW की सामान्य लग्जरी कारों में हाई-स्ट्रेंथ स्टील, एल्युमिनियम और मजबूत कंपोजिट मटेरियल का इस्तेमाल होता है, जो आम सड़क हादसों और टक्कर के समय यात्रियों को सुरक्षित रखते हैं। इनमें एयरबैग्स, क्रैश सेंसर्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स मिलती है। जिससे कंपनी की साधारण कमर्शियल गाड़ियां हादसों को आसानी से झेल लेती हैं. हालांकि सीधे गनफायर से बचने के लिए कार का स्पेशल आर्मर्ड होना जरूरी होता है।
कैसे बनाया जाता है कार को बुलेटप्रूफ
कार को बुलेटप्रूफ बनाने के लिए सबसे पहले सामान्य शीशों की जगह कई लेयर वाले मोटे बुलेटप्रूफ शीशे लगाए जाते हैं, जिन पर गोलियों का असर नहीं होता है। साथ ही कार के दरवाजों, छत, फर्श और बॉडी पैनल्स के अंदर केवला अरैमिड फाइबर और हाई ग्रेड बैलिस्टिक स्टील की सुरक्षा दीवार जोड़ी जाती है। इसके अलावा इनमें ऐसे स्पेशल टायर होते हैं, जो गोली लगने या पंचर होने के बाद भी कार को रुकने नहीं देते और सुरक्षित जगह तक भगाने में मदद करते हैं।
बुलेटप्रूफिंग कराने में कितना खर्च आता है?
अगर आप भी कोई बुलेटप्रूफ मॉडिफाई कराना चाहते हैं तो इसका खर्च सेफ्टी के हिसाब से आता है। अपने देश में बेसिक लेवल की बुलेटप्रूफिंग का शुरुआती खर्च लगभग 25 लाख से 40 लाख रुपये तक आता है। यह लेवल पिस्टल और छोटे हथियारों की गोलियों से बचाता है। वहीं AK-47 जैसी असॉल्ट राइफल्स और ग्रेनेड धमाकों से सुरक्षा के लिए 50 लाख से 1 करोड़ रुपये या इससे अधिक का खर्च आता है। यह काम सिर्फ अधिकृत एजेंसियां ही करती हैं।
यह भी पढ़ें: 100 साल पहले भी बन चुकी थी उड़ने वाली कार! जानिए किसने बनाई थी और क्यों बाजार में नहीं टिक पाई?
भारत में कितनी है कीमत?
आफ्टरमार्केट मॉडिफिकेशन के अलावा BMW जैसी कंपनियां सीधे फैक्ट्री से ही BMW 7 Series Protection या X5 Protection जैस आर्मर्ड गाडियां बनाती हैं। ये गाड़ियां बाहर से देखने में एकदम सामान्य लग्जरी कार जैसी लगती हैं. लेकिन अंदर से किसी मजबूत किले से कम नहीं होती हैं। भारत में टैक्स मिलाकर ऐसी गाड़ियों की कीमत करीब 10 करोड़ से 15 करोड़ रुपये तक होती है।