Viral Video: तेलंगाना के महबूबाद में बीती रात एक चौंकाने वाली घटना हुई। आपको बताते चलें शहर के एक थिएटर की छत उस समय गिर गई जब दर्शक अंदर धनुष और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म 'कुबेर' देख रहे थे। इस दौरान कई लोगों गंभीर चोटें आई और घायल हो गए हैं यह घटना बुधवार को तेलंगाना के महबूबाबाद में मुकुंदा थिएटर में हुई, जब दर्शक 'कुबेर' फिल्म देखने में मस्त थे। अंदर बैठे लोगों ने बताया कि अचानक छत गिर गई और कई लोग घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया
बताया जाता है कि हादसे के बाद थिएटर के अंदर मौजूद लोगों की थिएटर मालिकों से तीखी बहस भी हुई। सिनेमाघर के अंदर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक छत गिर गई और कई लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।
दर्शकों की अफरा तफरी का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि छत का कुछ हिस्सा थिएटर की आगे वाली कुर्सियों पर गिर हुआ है। जिससे वहां दर्शकों के बीच अफरा-तफरी मच जाती है और इस दौरान स्क्रीन पर फिल्म चलती रही। वीडियो में कुछ लोग थिएटर मालिकों और प्रबंधन के साथ बहस करते हुए भी जा रहे हैं जो कह रहे हैं कि वे लोगों की सुरक्षा का ध्यान क्यों नहीं रखते हैं। साथ ही उन्होंने लापरवाही के लिए थिएटर प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। इस मामले पर अभी तक थिएटर मालिकों का रिएक्शन सामने नहीं आया है।
कुबेर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
साउथ की फिल्म कुबेर' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। सभी धनुष और रश्मिका के अभिनय की खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में नागार्जुन, जिम सर्भ और दलीप ताहिल भी हैं। फिल्म में धनुष एक भिखारी की भूमिका निभा रहे हैं जो लालची होता है। हालांकि, फिल्म ने 14.75 करोड़ की ओपनिंग की थी और तीसरे दिन यह आंकड़ा 17.35 करोड़ तक पहुंचा था। अब तक फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए है।