iQOO New Launch: iQOO ने भारतीय बाज़ार में अपना नया स्मार्टफ़ोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Z11xa 5G नाम से पेश किया है। यह आइकू के Z11 सीरीज़ का चौथा फ़ोन है। इस फोन में 7,200mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें कई और शानदार फ़ीचर्स भी दिए गए हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फ़ोन को कितनी क़ीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कब से शुरू होगी सेल
आपको बता दें कि इस फ़ोन को दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें प्रीस्टमैटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक कलर शामिल है। इस फ़ोन की सेल अमेजन पर 14 सितंबर से शुरू होगी।
कितनी है क़ीमत
वहीं इसके क़ीमत की बात करें, तो कंपनी ने इस फोन को 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इस फोन को ICICI Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है। इस फोन को 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
मिलेंगे ये फ़ीचर्स
कंपनी ने Z11xa 5G स्मार्टफोन में 6.76-इंच का LCD स्क्रीन दिया है। यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। इस फोन में AI Game Voice Changer और 4D Game Vibration जैसे फीचर भी मिलते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित है।
कैसी है बैटरी
iQOO Z11xa 5G स्मार्टफोन में 7,200mAh की बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन को दो OS अपग्रेड और 4 सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: इंसानों की तरह जानवरों की बात भी समझेगा AI! जानिए कौओं के सीक्रेट कोड से कैसे खुला राज
फ़ोन का दमदार कैमरा
इस डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इस फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।