ChatGPT vs Gemini vs Claude: आजकल पढ़ाई, ऑफिस के काम, कंटेंट लिखने और जानकारी जुटाने के लिए एआई चैटबॉट्स ChatGPT, Google Gemini और Claude का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि अगर आप इन तीनों एआई टूल्स से एक ही सवाल पूछें, तो भी तीनों के जवाब अलग-अलग होते हैं? कई लोगों को लगता है ऐसा AI के मूड की वजह से होता है, लेकिन इसके पीछे असली वजह कई तकनीकी कारण है।
क्यों देते हैं अलग-अलग जवाब
बता दें कि ChatGPT, Gemini और Claude को अलग-अलग कंपनियों ने बनाया है। इन्हें ट्रेन करने के लिए जिस डेटा, तरीके और प्रोसेस का इस्तेमाल किया गया है, वे एक-दूसरे से काफी अलग है। किसी एआई को कैसे शब्द चुनने है और भाषा को कैसे समझना है। यह उनकी ट्रेनिंग पर निर्भर करता है। इसी वजह से एक ही सवाल का जवाब कोई एआई बहुत छोटा और सटीक देता है, तो कोई उसे पूरा विस्तार से समझाता है।
खुद बनाता है जवाब
AI चैटबॉट्स इंसान या सर्च इंजन की तरह इंटरनेट से बना बनाया जवाब उठाकर नहीं देते हैं। वे आपके सवाल को समझकर खुद एक-एक शब्द और वाक्य चुनकर नया जवाब तैयार करते हैं। इस प्रोसेस में मॉडल यह तय करता है कि अगला शब्द या वाक्य क्या होना चाहिए। चूंकि हर एआई मॉडल की अपनी तकनीक, आर्किटेक्चर और पैरामीटर्स अलग होते हैं, इसलिए उनके शब्दों का चुनाव भी अलग हो जाता है।
इंटरनेट और लेटेस्ट जानकारी भी बड़ा कारण
अगर आपका सवाल किसी नई खबर, शेयर बाजार, हालिया मौसम या किसी लेटेस्ट स्मार्टफोन से जुड़ा है, तो जवाब में काफी फर्क दिख सकता है। कुछ एआई टूल्स सीधे इंटरनेट से तुरंत ताजा जानकारी निकालकर जवाब देते हैं, तो कुछ एआई केवल अपनी पुरानी जानकारी पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में एक ही सवाल के जवाब में अलग-अलग फैक्ट, उदाहरण या तारीखें दिखाई दे सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 FE भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, ₹79,999 का फोन ऑफर्स के साथ ऐसे पाएं ₹41,999 में
AI की इंटरनल सेटिंग्स
AI मॉडल के अंदर randomness या temperature जैसी कुछ तकनीकी सेटिंग्स होती हैं। यह सेटिंग तय करती है कि जवाब कितना सीधा होगा या उसमें कितनी क्रिएटिविटी होगी। इसी वजह से अगर आप एक ही एआई से एक ही सवाल दो बार पूछेंगे, तो भी उसके शब्दों और उदाहरणों में थोड़ा-बहुत बदलाव देखने को मिल सकता है।