
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में गत 22 सितंबर को जैना ज्वेलर्स के नए शोरूम का एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने उद्घाटन किया था। इसी शोरूम को अब अवैध निर्माण का नोटिस दिया गया है।मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद आवास और विकास परिषद ने शोरूम संचालक को नोटिस जारी किया है। नोटिस के बाद शोरूम पर खतरे के बादल मंडरा गये है।
कार्य करने के अनुमति ली
बता दें शास्त्री नगर के जिस स्थान पर शोरूम खुला हैै। उसके संचालक ने मानचित्र के अनुसार वहां पर सरकार से मान्यता प्राप्त जेमीलॅाजिस्ट, ज्वैलर्स, वैल्यूआर एंड ग्रेडर्स को कार्य करने के अनुमति ली थी। लेंकिन संचालक ने वहां ज्वैलरी शो रूम खडा कर दिया। जिसकी शिकायत आईटीआई एक्टीविस्ट लोकेश खुराना ने मुख्य मंत्री पोर्टल पर की थी
शिकायत में आरोप है कि परिषद के अधिकारियों की मिलीभगत से आवासीय प्लाट पर भव्य व्यवसायिक शोरूम का निर्माण किया गया। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जब बनाया जा रहा था, तब भी अवैध निर्माण की शिकायतें उठी थीं, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिषद ने अधिशासी अभियंता आफताब अहमद की ओर से जारी नोटिस में कहा है कि प्लाट संख्या 259/6 का भू-उपयोग परिवर्तन कर व्यवसायिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इस संबंध में 15 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना ने आरोप लगाया कि परिषद के अधिकारी पूरे मामले में मिलीभगत कर रहे हैं।