UP IAS PCS Free Coaching: उत्तर प्रदेश के उन युवाओं के लिए बड़ी राहत और सुनहरा मौका आया है, जो आईएएस और पीसीएस जैसी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं औऱ महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा पाते हैं। यूपी सरकार का समाज कल्याण विभाग साल 2026 की IAS/PCS प्रारंभिक (प्रीलिम्स) परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त (फ्री) कोचिंग दे रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।
किसे मिलेगा इस फ्री कोचिंग का फायदा?
इस योजना में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। उम्मीदवार का कम से कम ग्रेजुएशन (स्नातक) पास होना अनिवार्य है। छात्र के परिवार की सालाना कमाई 6 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) या अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से होना चाहिए।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि इस फ्री कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो कि 18 जून 2026 तक चलेगी। इस कोचिंग में प्रवेश पाने के लिए एंट्रेंस परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए एडमिट कार्ड 25 जून को जारी किए जाएंगे। परीक्षा का रिजल्ट 28 जुलाई को घोषित किया जाएगा और 1 अगस्त से कोचिंग क्लासेस शुरू हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: NALCO Vacancy: नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव पदों पर निकाली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
आवेदन फीस कितनी है?
इस पूरी प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि आवेदन करने के लिए किसी भी तरह की फीस नहीं देनी है। यानी पूरी तरह निशुल्क आवेदन किया जा सकता है। जो छात्र पढ़ाई में आगे बढ़ना चाहते हैं और सिविल सेवा का सपना देखते हैं, उनके लिए यह किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। अब बिना फीस दिए, सरकारी मदद से आईएएस-पीसीएस की तैयारी करने का मौका मिल रहा है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट socialwelfareup.upsdc.gov.in पर जाएं।
2. वहां दिए गए “ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें” वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
4. फॉर्म पूरा करने के बाद उसे सबमिट करें।