The Raja Saab: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' के टीजर का इंतजार हुआ खत्म। अब मेकर्स ने फैंस की इंतजार की घड़ियों को खत्म करते हुए इसका ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में अभिनेता का दमदार लुक और शानदार स्क्रीनप्ले जबरदस्त डायलॉग्स को टीजर में देखकर फैंस में खुशी का ठिकाना नही रहा है। इस फिल्म का टीजर शानदार तरीके से लॉन्च किया गया। टीजर लॉन्च इवेंट पर फिल्म की स्टारकास्ट नजर आई फिल्म के टीजर पर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा।
Countdown begins ⏳⏳💥💥#Prabhas #TheRajaSaab #TheRajaSaabTeaser pic.twitter.com/7BgtrG3UUC
— The RajaSaab (@rajasaabmovie) June 16, 2025
फिल्म स्टार कास्ट
फिल्म ‘द राजा साब’ में प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और वहीं साथ में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल ,रिधि कुमार और संजय दत्त नजर आएंगे फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है और इसे विश्व प्रसाद ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म का संगीत थमन एस ने तैयार किया है।
फिल्म की रिलीज डेट
फिल्म द राजा साहब 5 दिसंबर को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म द राजा साब पैन इंडिया लेवेल पर रिलीज होगी फिल्म का टीजर देखकर अनुमान लगाया जा रहा है की यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई वाली फिल्म साबित होगी ।
फिल्म स्टोरी
द राजा साब की कहानी हॉरर कॉमेडी है। कहानी में महल से अचानक धुआं उठता है और दूसरी तरफ एक धुएं के बीच प्रभास की एंट्री होती है। वह एक्शन और कॉमेडी करते दिखते हैं। निधि अग्रवाल संग रोमांस करते हैं। इसके बाद फिर से कहानी महल में पहुंचती है। संजय दत्त की एंट्री होती है।सोने से लदे तांत्रिक की तरह नजर आते हैं, जो कन्फ्यूज करता है कि वह राजा या है तांत्रिक।प्रभास अपने दोस्तों के साथ इस भूतिया हवेली में डरते हुए दिखते हैं।