Kannappa Official Trailer Release: साउथ फिल्म कंनप्पा का ट्रेलर लांच हो गया है। फिल्म का ट्रेलर देखने के के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। फिल्म में पौराणिक कथा पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार , विष्णु माचू, मोहनलाल और प्रभास अभिनय करते हुए नजर आयेंगे। इसके ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। सेटअप भी कुछ ऐसा ही है। ट्रेलर की शुरुआत अक्षय कुमार से होती है जो फिल्म में भगवान शिव का किरदार कर रहे हैं। उसके बाद कहानी एक गाँव में आ जाती है जिसे विष्णु और मोहनलाल संभालते हैं। फिल्म का प्लॉट दिलचस्प नजर आ रहा है। 3 मिनट के इस ट्रेलर में आपको कहानी कुछ-कुछ समझ आजाएगी।
फिल्म स्टोरी
कन्नप्पा पौराणिक कथा पर आधारित है। यह भक्त कन्नप्पा की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट भक्ति के लिए जाने जाते हैं। विष्णु मांचू का मानना है कि फिल्म की निष्ठा और भक्ति का विषय दुनिया भर के दर्शकों को भारतीय संस्कृति से गहराई से जोड़ेगा।
कब रिलीज होगी फिल्म ?
विष्णु मांचू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में विष्णु मांचू, मोहन बाबू, प्रभास, मोहनलाल, अक्षय कुमार, शरत कुमार, काजल अग्रवाल, अर्पित रांका, ब्रह्मानंदम, सप्तगिरी, मुकेश ऋषि, मधुबाला, ऐश्वर्या भास्करन, ब्रह्माजी, देवराज, रघु बाबू, शिव बालाजी, संपत राम, लवी पजनी, सुरेखा वाणी, प्रीति मुकुंदन, कौशल और अधर्स रघु जैसे कलाकार शामिल हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में कुल 27 कलाकार देखने को मिलेंगे, वहीं फिल्म से 2025 के सभी रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है।
फिल्म निर्माण
फिल्म मुकेश कुमार सिंह के डायरेक्शन में बनी 'कन्नप्पा' को मांचू के बैनर एवीए एंटरटेनमेंट और 24 फ्रेम्स फैक्ट्री के तहत बनाया गया है, जिसमें प्रीति मुकुंदन, मोहन बाबू, आर सरथकुमार, ब्रह्मानंदम, मधु और मुकेश ऋषि सहित कई नाम हैं। यह फिल्म तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में में दुनियां भर के सिनेमाघरों में दिखाई जायेगी।