करण जौहर का नया शो 'द ट्रेटर्स' बहुत जल्द आना वाले हैं। इस शो में शामिल होने वाले 22 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट लीक हो गई है, जिसमें राज कुंद्रा, सुधांशु पांडे, करण कुंद्रा, और जन्नत जुबैर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। फैंस इस सस्पेंस-थ्रिलर रियलिटी शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
OTT प्लेटफॉर्म पर जल्द ही एक नए धमाकेदार शो की एंट्री होने वाली हैं। जल्द ही करण जौहर एक नया रियलिटी शो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है 'द ट्रेटर्स'। यह शो 12 जून 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इस शो का कॉन्सेप्ट दिलचस्प है—यह सिर्फ रियलिटी शो नहीं बल्कि दिमाग और रणनीति का असली खेल होगा। बिग बॉस फेम करण कुंद्रा से लेकर ‘अनुपमा’ सीरियल से मशहूर हुए सुधांशु पांडे जैसे कई एक्टर करण जौहर के इस दिमाग वाले खेल का हिस्सा बनेंगे।
क्या है ‘द ट्रेटर्स’ शो?
‘ट्रेटर्स’ महज एक रियलिटी शो नहीं है, बल्कि ये दिमाग का असली खेल है। इसमें कंटेस्टेंट्स को दो टीमों में बांटा जाएगा। एक ‘फेथफुल’ (ईमानदार लोग) और दूसरे ‘ट्रेटर’ (धोखेबाज). ‘ट्रेटर’ चोरी-छिपे ‘फेथफुल’ लोगों को खेल से बाहर करने की कोशिश करेंगे, जबकि ‘फेथफुल’ का काम होगा कि वो ‘ट्रेटर’ को पहचानें और उन्हें गेम से बाहर करें। ये एक ऐसा शो है जहां हर मोड़ पर शक, रणनीति और धोखे का जाल बुना जाएगा। जैसलमेर के एक आलीशान महल में इसकी शूटिंग हुई है, जो इस खेल को और भी रोमांचक बनाएगा।
धमाकेदार कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 22 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स इस शो का हिस्सा बनेंगे। जिसकी लिस्ट कुछ इस तरह है जिसमें राज कुंद्रा, करण कुंद्रा, सुधांशु पांडे, जन्नत जुबैर, रैपर रफ्तार, जैस्मिन भसीन, हर्ष गुजराल, उर्फी जावेद, मुकेश छाबड़ा, अंशुला कपूर, महीप कपूर, निकिता लूथर, पूरव झा, लक्ष्मी मांचू, साहिल सलाथिया, आशीष विद्यार्थी, सूफी मोतीवाला, एलनाज नोरौजी, अपूर्वा मुखीजा, जानवी गौड़, एल्विश यादव और सुमुखी सुरेश के नाम शामिल है।
बिग बॉस को देगा टक्कर?
करण जौहर का 'द ट्रेटर्स' शो अनोखे फॉर्मेट और दमदार कंटेस्टेंट्स के चलते पहले ही सुर्खियों में है। अब इन सभी 22 खिलाड़ियों के बीच होने वाली टक्कर को देखना दिलचस्प होगा। इन में से कौन ईमानदारी से खेलेगा और कौन धोखा देकर बाजी मारेगा, ये तो शो देखकर ही पता चलेगा। हर गुरुवार रात 8 बजे प्राइम वीडियो शो के नए एपिसोड ऑन एयर होंगे। अब देखना होगा कि क्या करण जौहर का 'द ट्रेटर्स' शो सलमान खान के बिग बॉस शो को टक्कर दे पाएगा।