The Traitors Telugu : ‘हनुमान’ फेम अभिनेता तेजा सज्जा अब एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाले हैं. अभिनेता रियलिटी टीवी शो ‘द ट्रेटर्स तेलुगु’ को होस्ट करते नजर आएंगे. इस शो के जरिए तेजा पहली बार ओटीटी पर होस्ट की भूमिका में दिखाई देंगे। शो की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है.
20 कंटेस्टेंट्स की एंट्री
‘द ट्रेटर्स तेलुगु’ में कुल 20 प्रतिभागी हिस्सा लेने वाले हैं. मेकर्स ने शो के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े चर्चित चेहरों को शामिल किया है. कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के अन्य लोकप्रिय नाम भी नजर आएंगे.
चिन्मयी श्रीपादा भी होंगी हिस्सा
इस रियलिटी शो में सिंगर और डबिंग आर्टिस्ट चिन्मयी श्रीपादा का नाम भी शामिल है. अपनी आवाज और सिंगिंग के लिए पहचान बनाने वाली चिन्मयी अब रियलिटी शो में अपना गेम खेलती दिखाई देंगी। उनके फैंस इस नए अंदाज को देखने के लिए उत्साहित हैं.
हर्षवर्धन समेत कई चर्चित चेहरे
शो में अभिनेता हर्षवर्धन भी कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होंगे। उनके अलावा कई अन्य जाने-पहचाने चेहरे इस गेम का हिस्सा बनेंगे. शो का फॉर्मेट रणनीति, विश्वास और धोखे पर आधारित है, इसलिए हर प्रतिभागी को अपने गेम को लेकर काफी सतर्क रहना होगा.
ये भी पढ़ें - Rajpal Yadav Court Case: सुनवाई के दौरान भावुक हुए अभिनेता, 1.15 करोड़ रुपये चुकाने पर जताई सहमति
क्या है शो का फॉर्मेट?
‘द ट्रेटर्स’ एक रियलिटी गेम शो है, जिसमें प्रतिभागियों को अपनी रणनीति बनाकर आगे बढ़ना होता है. कुछ खिलाड़ी गुप्त रूप से ‘ट्रेटर्स’ की भूमिका निभाते हैं, जबकि बाकी प्रतिभागियों को उन्हें पहचानने की कोशिश करनी होती है। इसी वजह से शो में दोस्ती, भरोसे और रणनीति के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलता है.
तेजा सज्जा के होस्ट बनने से बढ़ी उम्मीदें
तेजा सज्जा के होस्ट के रूप में जुड़ने से शो को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है. अब देखना होगा कि अभिनेता होस्ट की भूमिका में कितना प्रभाव छोड़ते हैं और 20 प्रतिभागियों में से कौन अपने गेम और रणनीति के दम पर आखिर तक टिक पाता है.