
मुंबई से जबलपुर में सोमवार सुबह पहुंचे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान का टायर लैंडिंग के बाद फटा गया. इस दौरान यात्री बाल-बाल बचे. यह घटना डुमना एयरपोर्ट पर हुई. विमान में सवार यात्री और चालक दल सुरक्षित रहे. पायलट की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई. इंडिगो की उड़ान 6E 791 मुंबई से जबलपुर के लिए रवाना हुई. उड़ान तय वक्त पर जबलपुर पहुंची. इस दौरान विमान ने रनवे पर लैंड किया. तेज धमाके की आवाज आई.
धमाके की आवाज से यात्री काफी घबरा गए
पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया. जांच में सामने आया कि एक टायर फट गया था. धमाके की आवाज से यात्री काफी घबरा गए. विमान रुकने के बाद कुछ यात्रियों ने डर के कारण बाहर जाने प्रयास भी किया. इस दौरान चालक दल उन्हें शांत रखा. हलांकि कोई घायल नहीं हुआ. एयरपोर्ट पर तुरंत आपातकाल के हालात पैदा हो गए. एयरपोर्ट अथॉरिटी, सुरक्षा बल और तकनीकी स्टाफ कुछ ही मिनटों में मौके पर आ गए. विमान को रोककर जांच शुरू हुई.
टायर फटने के कारण विमान रनवे पर ही फंस गया. इसके कारण रनवे को लगभग तीन घंटे के लिए बंद करना पड़ा. इस दौरान अन्य उड़ानों को डायवर्ट किया गया. कुछ उड़ानों का वक्त बदला गया. फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालकर टर्मिनल तक पहुंचाया गया. एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को पानी और मदद दी.
सभी यात्री सुरक्षित
इंडिगो ने बयान जारी करते हुए इस घटना को सही बताया. कंपनी के अनुसार, सभी यात्री सुरक्षित हैं. उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई. एयरलाइन ने असुविधा को के लिए खेद जताया है. हालांकि विमान में मौजूद यात्रियों में दहशत का माहौल देखा गया. यात्रियों का कहना है कि हमें बेहद डर लगा. यात्रियों का कहना है कि यह कभी भुलाया नहीं जा सकता है.