The Vvaan : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘The Vvaan: Force of the Forrest’ रिलीज से पहले चर्चा में है. फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से बिना किसी कट या ऑडियो-विजुअल बदलाव के मंजूरी मिलने की जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है.
कितना है फिल्म का रनटाइम?
सेंसर सर्टिफिकेशन से जुड़ी रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की कुल लंबाई 136 मिनट 25 सेकंड है। यानी दर्शकों को करीब 2 घंटे 16 मिनट 25 सेकंड लंबी फिल्म देखने को मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इसका पहला हिस्सा करीब 1 घंटे 4 मिनट और दूसरा हिस्सा लगभग 1 घंटे 12 मिनट का है.
किस सर्टिफिकेट के साथ होगी रिलीज?
CBFC ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेशन दिया है। इसका मतलब है कि फिल्म को 16 वर्ष और उससे अधिक उम्र के दर्शकों के लिए प्रमाणित किया गया है। कम उम्र के दर्शकों के लिए अभिभावकीय मार्गदर्शन लागू होता है.
25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक
‘The Vvaan’ अब तय कार्यक्रम के अनुसार 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज पहले 28 अगस्त के लिए बताई गई थी, लेकिन बाद में तारीख आगे बढ़ाई गई.
सिद्धार्थ-तमन्ना की नई जोड़ी
फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जिन्हें ‘पंचायत’ जैसी चर्चित सीरीज के निर्देशन के लिए जाना जाता है। फिल्म की कहानी फैंटेसी, रोमांच और भारतीय लोककथा से जुड़े तत्वों के इर्द-गिर्द बताई जा रही है.