एक महिला ने अपने सुसरालियों व पुलिसकर्मियों पर जबरन घर में घुसकर मारपीट व रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला ने इस घटना का एक वीडियो भी अधिकारियों को सौंपा गया है।
जबरन गेट तोड़कर अंदर घुस गए
टीपी नगर थाना क्षेत्र के मलियाना निवासी महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया 3 मई की शाम को वह अपने छोटे बच्चों के साथ घर पर थी। उनके पति ईरिक्शा चलाने गए हुए थे। इसी दौरान फैंटम पुलिस उनके घर पहुंचे और बाहर निकालने को कहा। महिला का दावा है कि यह मकान उनके ससुर ने उनके पति को दिया था। महिला ने कहना है उसी दिन देर रात उनके सुसारालिएं व थाने का एक दरोगा महिला पुलिसकर्मियों के साथ उनके घर पहुंचे और जबरन गेट तोड़कर अंदर घुस गए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए जबरन थाने ले गए, जहां उसे लगभग पांच घंटे तक बैठाए रखा।
कोरे कागजों पर जबरन हस्ताक्षर भी कराए
मकान में रहने व छोड़ने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये लिए। पीड़िता का आरोप है कि थाने में उसके साथ अभद्रता की गई और महिला पुलिसकर्मियों से उसे पिटवाया गया। उससे कई कोरे कागजों पर जबरन हस्ताक्षर भी कराए गए। इसके अतिरिक्त, उसके द्वारा बनाए गए वीडियो को डिलीट करने का प्रयास भी किया गया। महिला ने मंगलवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर दरोगा और ससुराल पक्ष के लोगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने पीड़िता को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।