Woman vedio viral: म्हारी छोरी, छोरों से कम है कि ये फिल्मी डाइलोग तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन इस फिल्मा डाइलोग को एक महिला ने बखूबी निभाया है. सोशल मीडिया पर एक महिला पर तमाम लोग कई तरह की वीडियो बनाकर पोस्ट करते रहते हैं. आप Facebook, Instagram, Twitter (वर्तमान में एक्स) पर अक्सर तमाम तरह की वीडियो देखते होगे, कोई डांस की वीडियो बनाकर वायरल होना चाहता है, कोई फनी वीडियो बनाकर वायरल होना चाहता है. ऐसे ही एक मोहतरमा ने फेमस होने के लिए ऐसी वीडियो डाल दी जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है.
म्हारी छोरी, छोरों से कम है कि
आपने अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो देखी होगी, जिसमें लड़के बदमाशी करते दिखते हैं, कोई गाड़ी की छत पर बैठकर रील बनाता है, तो कोई हाथ में बंदूक लेकर रील बनाता है. ऐसे ही एक मोहतरमा को भी बदमाशी का शोक चढ़ गया, फिर फेमस होने के लिए ऐसी वीडियो बनी डाली जिसे आप देखकर हैरान हो जाएंगे, वीडियो में साफ जाहिर होता है कि महिला को किस कदर बदमाशी का भूत चढ़ा और बिना डरे वीडियो बनाकर सोशल मीडियो पर डाल दी.
यह भी पढ़ें:Amit Shah Retirement Plan: राजनीति छोड़ने के बाद आखिर क्या करेंगें अमित शाह, बताया आगे प्लान?
हुआ वायरल वीडियो
दरअसल, आपको बता दें वीडियो में एक महिला हाईवे पर हथियार लहराते हुए वीडियो बनवा रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर पढ़ते ही वायरल हो गया. जानकारी के मुताबिक यह वीडियो कन्नोज हाईवे का है. इस वीडियो को Twitter (वर्तमान में एक्स) पर @suhailazad01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वहीं इस वीडियो पर 'दीदी की रील अलग है, फुल भौकाल के साथ हाईवे पर राइफल लहरा रही है, कन्नौज हाईवे पर माहौल बना है' का कैप्शन दिया है.
दीदी का रील अलग है, फुल भौकाल के साथ हाईवे पर राइफल लहरा रही हैं. कन्नौज हाइवे पर माहौल बना है.#कन्नौज pic.twitter.com/Q9T3Rjmlrp
— Suhail Azad (@suhailazad01) July 9, 2025