Health Tips: भारतीय व्यंजनों को बनाने में ढेर सारे मसालों के साथ साथ अधिक तेल का इस्तेमाल किया जाता है। अधिक मात्रा में तेल के बिना, हमें लगता है कि व्यंजन में स्वाद नहीं आएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक्ट्रा तेल आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। जी हां खाना पकाने के लिए तेल का सीमित मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए, नहीं तो यह स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। अगर आप रोज़ाना खाने में तेल की मात्रा को सिर्फ 10% भी कम कर दें, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि रोजाना खाने में तेल की मात्रा कम करने से आप किन-किन बीमारियों से बच सकते हैं।
हार्ट के लिए फायदेमंद
तेल का सीमित मात्रा में इस्तेमाल हृदय स्वास्थ्य को बेहद लाभ पहुंचता है। जी हां अगर आप तेल का सीमित मात्रा में उपयोग करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्ऱॉल की मात्रा कम होती है, साथ ही धमनियों में ब्लॉकेज की समस्या भी नहीं होती है। जिससे आपका हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचाव होता है।
पाचन दुरुस्त रहता है
तेल की अधिकता पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती है। अगर आप रोजाना में सिर्फ 10 प्रतिशत भी तेल का कम इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और एसिडिटी, गैस जैसी समस्याओं से भी निजात मिलता है।
मोटापा कम होता है
मोटापा कई बीमारियों का कारण बनता है। लेकिन अगर आप तेल का सीमित मात्रा में इस्तेमाल करते हैं, तो यह मोटापा को कम करने में मदद करता है। जी हां भोजन में अतिरिक्त तेल से अनावश्यक कैलोरी बढ़ती हैं, जो धीरे-धीरे मोटापे का कारण बनती हैं। लेकिन रोज के खाने में अगर आप 10% तेल कम कर देते हैं, तो इससे सैकड़ों कैलोरी कम हो सकती हैं, जो लंबे समय में वजन घटाने में मददगार साबित होती हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद
तेल की अधिकता त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण भी बन सकती है। जी हां तेल के अधिक इस्तेमाल से मुंहासे जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
लिवर के लिए लाभकारी
तेल का सीमित मात्रा में इस्तेमाल लिवर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। जी हां अगर आप तेल का कम मात्रा में प्रयोग करते हैं, तो इससे आप फैटी लिवर जैसी समस्याओं से बच सकते हैं और आपका लिवर लंबे समय तक हेल्दी रहता है।