मुजफ्फरनगर। रविवार देर शाम मुजफ्फरनगर शहर के जानसठ रोड पर गोकुल सिटी के सामने हुई दुर्घटना में मृत दंपति एवं उनकी बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के बाद गांव जडौदा में लाया गया। एक साथ। तीन शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ साथ ग्रामीणों की आंखे भी नम हो गयी। कुछ देर के लिए शवों को घर पर रखा गया। उसके बाद गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया। हादसे के बाद से गांव में मातम छाया रहा। सोमवार को भी घरों में चुल्हे नहीं जले।
रविवार देर शाम बाइक से ग्राम जड़ौदा निवासी सोनू, उसकी पत्नी राधिका, बेटी रिया व बेटा काला शहर से अपने गांव जडौदा जा रहे थे। जानसठ रोड पर फ्लाईओवर कट के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गयी। हादसे में सोनू, उसकी पत्नी व बेटी की मौत हो गयी। जबकि बेटा का उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। सोमवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर बाद तीनों के शव गांव में पहुंचे तो परिजनों में शवों को देखकर कोहराम मच गया। पिता, मां व भाई को बिलखते हुए देखकर अन्य लोगों की आंखे भी नम हो गयी। महिलाए अपने आसु नहीं रोक पायी। कुछ समय के शवों को घर पर रखा गया। उसके बाद दम्पति व उनकी बेटी के शव को गांव के श्मशान घाट पर लाया गया। हजारों लोगों की उपस्थिति में दम्पति के शवों को श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया,जबकि दस साल की रिया के शव को मिट्टी में दबाया गया। दिनभर गांव में हादसे को लेकर ही चर्चा होती रही।
हादसे में पसलियाँ टूटने से हुई तीनों की मौत
मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड पर फ्लाईओवर कट के समीप हुए हादसे में दम्पति सोनू व राधिका तथा उनकी बच्ची रिया की हादसे में पसलियां टूट गयी। सोमवार को हुए पोस्टमार्टम में सामने आया कि तीनों की पसलियां टूट लीवर व फेफडों में घुस गयी, जिस कारण तीनों की मौत हुई थी। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। जिन्हें परिजन गांव जडौदा ही ले गए। इस हादसे में घायल हुए छह वर्षीय बालक का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।