DELHI AIRPORT: दिल्ली के इंदिरा गांधी नेशनल एयरपोर्ट पर टर्मिनल-3 पर बम की धमकी भरे नोट से अफरातफरी मच गई। इस घटना ने विमान में बैठे यात्रियों और चालक दल में डर की लहर दौड़ा दी। घटना को देखतो हुए सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट कर दिया गया। आपको मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान में बता दे एक कर्मचारी को विमान में बम की धमकी वाला एक नोट मिला था। जिस पर एयर इंडिया फ्लाइट में बम होने की बात लिखी थी। जिसके तुरंत बाद बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया।जिसके बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा द्वारा विमान में तलाशी लेने के बाद इसे झूठी खबर बताया। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी
लगातार मिल रही ऐसी धमकियों ने एयरपोर्ट सुरक्षा की व्यवस्था पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में बने एयरपोर्ट पर ऐसे संदेश मिलना न केवल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े हैं। बल्कि यह भी आभास कराते हैं। कि कोई फर्जी धमकी भरे नोट छोड़कर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है।एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा है कि धमकी देने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
इससे पहले भी मिल चुकी हैं कई धमकी
फ्लाइट में बम होने की धमकी यह पहली बार नहीं है जब एयर इंडिया की फ्लाइट को 13 जून 2025 को, थाईलैंड के फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट को धमकी मिली थी। जिससे उसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। फ्लाइट फुकेट से दिल्ली आ रही थी और उसमें 156 यात्री सवार थे।धमकी मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को बाहर निकालकर सघन तलाशी ली । वहां भी जांच में कुछ नहीं मिला।