
UP Home Guard Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं के लिए जल्द ही बहुत बड़ी वैकेंसी निकालने जा रही है। राज्य सरकार जल्द ही होमगार्ड के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को होमगार्ड की नई भर्ती को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यह भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जाएगी। जो अभ्यर्थी होमगार्ड भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।
44 हजार से अधिक पद खाली
बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड के तकरीबन 44 हजार से अधिक पद खाली हैं। इन पदों को अलग-अलग चरणों के जरिए भरा जा सकता है। चरणों के मुताबिक वैकेंसी की संख्या निश्चित की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव के निर्देश दिए हैं ताकि यह पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष हो सके। इन बदलावों के तहत होमगार्ड के चयन के लिए लिखित परीक्षा कराने को कहा गया है।
नया बोर्ड बनाने का दिया निर्देश
वहीं, सीएम योगी ने यह भी सुझाव दिया है कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की ऊपरी आयुसीमा 30 तक होनी चाहिए। आपदा प्रबंधन से जुड़े अनुभव या ट्रेनिंग लेने वाले लोगों को होमगार्ड को इस भर्ती में प्राथमिकती दी जानी चाहिए। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा ली जानी चाहिए। इसके लिए पुलिस भर्ती एंव प्रशिक्षण बोर्ड के सहयोग से उन्होंने एक नया बोर्ड बनाने का भी निर्देश दिया है।
शैक्षणिक योग्यता
आपको बता दें कि यूपी होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/12वीं पास होना अनिवार्य है। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ फिजिकल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण जैसे चरण शामिल होंगे।