Heavy Rain Warning: देश के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।मौसम विभाग IMD ने भीषण बारिश होने का हाई अलर्ट जारी कर दिया है। देश में मौसमी गतिविधियों के कारण देश के पूर्वी राज्यों और पश्चिम राज्यों में दक्षिण प्रायद्वीपीय समेत कई और इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक 2 जून से 4 जून तक पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
क्या है मौसम विभाग की चेतावनी
2 और 3 जून को देश के कई इलाकों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मणिपुर और मिजोरम में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जाहिर किया है ।भारत मौसम विभाग के मुताबिक 2 और 3 जून को पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। भारत के मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में भी गरज और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना बताई है। इसके अलावा केरल, तटीय कर्नाटक और कोंकण व गोवा में 3 जून तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। आपको मीडिया रिपोर्ट्स के मताबिक बता दें भारत मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।
यहां भी अलर्ट
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है।अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने के साथ तूफान आने की जानकारी साझा की और लोगों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।