Two-Wheeler Toll Tax: नेशनल हाईवे पर चलने के लिए कार, ट्रक, बस को टोल टैक्स देना पड़ता है। इसके लिए FASTag सिस्टम लागू है। बाइक-स्कूटी जैसे टूव्हीलर्स को अब तक नेशनल हाईवे पर चलने के लिए टोल नहीं देना पड़ता था। लेकिन एक खबर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। जिसमे कहा जा रहा है कि 15 जुलाई से बाइक पर भी टोल टैक्स लगेगा अभी तक नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया केवल फोर व्हीलर्स और थ्री व्हीलर्स से ही टोल वसूलता है।आइए जानते हैं टू-व्हीलर पर भी टोल टैक्स वाली खबर की सच्चाई के बारे में
क्या वाकई टू-व्हीलर पर लगेगा टोल टैक्स
आपको मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बता दें NHAI ने मीडिया में चल रही इन खबरों पर तुरंत सफाई देते हुए बताया कि टू-व्हीलर पर फास्टैग के जरिए टोल टैक्स की ये सभी खबरें गलत हैं। NHAI ने बाइक से टोल टैक्स वसूली को लेकर किसी तरह का कोई आदेश नहीं दिया है।
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की कड़ी निंदा
केंद्रीय राजमार्ग और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कुछ मीडिया खबरों में दो-पहिया वाहनों पर 15 जुलाई से बाइक पर भी टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय नही लिया गया है। दो-पहिया वाहनों के लिए टोल टैक्स पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। उन्होंने मीडिया हाउसेस से कहा बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।
15 अगस्त से लागू होगा सालाना पास
इसके पहले केंद्रीय राजमार्ग और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag पास पूरे एक वर्ष के लागू किया जाएगा । ये पास 1 साल या 200 ट्रिप, के लिए ही वैलिड होगा। ये पास केवल नॉन कॉमर्शियल गाड़ियों पर ही लागू होगा