IPL 2027:आईपीएल 2027 की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। अगले सीजन की नीलामी इस साल नवंबर या दिसंबर में होने की उम्मीद है। हालांकि अभी आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन सभी 10 टीमों को उससे पहले अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी करनी होगी। इसी बीच कुछ ऐसे बड़े बल्लेबाजों के नाम सामने आ रहे हैं जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी बाहर का रास्ता दिखा सकती है। इन खिलाड़ियों में कई ऐसे नाम भी हैं जिन्होंने कभी अपनी टीमों के लिए मैच जिताए थे।
गुजरात और मुंबई के बड़े नाम चर्चा में
गुजरात टाइटंस के राहुल तेवतिया का नाम इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा में है। पिछले दो सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। वहीं मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव भी सवालों के घेरे में हैं। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण उनकी जगह पर भी खतरा मंडरा रहा है। शरफेन रदरफोर्ड का नाम भी मुंबई की रिलीज लिस्ट में शामिल हो सकता है।
दिल्ली के बल्लेबाजों पर भी संकट
दिल्ली कैपिटल्स के दो बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और करुण नायर भी रिलीज किए जा सकते हैं। पृथ्वी शॉ को पिछले सीजन ज्यादा मौके नहीं मिले, जबकि करुण नायर को मिले अवसरों का पूरा फायदा नहीं मिला। ऐसे में फ्रेंचाइजी नए खिलाड़ियों पर दांव लगाने का फैसला कर सकती है। दिल्ली की टीम अगले सीजन के लिए नए संयोजन पर काम कर रही है।
चेन्नई, लखनऊ और आरसीबी भी कर सकती हैं बदलाव
चेन्नई सुपर किंग्स के सरफराज खान को भी रिलीज किए जाने की संभावना जताई जा रही है। उन्हें पिछले सीजन कई मौके मिले थे लेकिन वह बड़ी पारियां नहीं खेल सके। लखनऊ सुपर जायंट्स के एडन मार्करम और अब्दुल समद भी इस सूची में शामिल हैं। दूसरी तरफ आरसीबी के युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल का भविष्य भी टीम के साथ अनिश्चित माना जा रहा है।
राजस्थान और कोलकाता में भी बदलाव के संकेत
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का नाम भी संभावित रिलीज खिलाड़ियों में शामिल है। बल्ले और कप्तानी दोनों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। वहीं राजस्थान रॉयल्स के मैच फिनिशर शिमरन हेटमायर भी पिछले सीजन प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। ऐसे में राजस्थान भी बड़ा फैसला ले सकती है।
ऑक्शन में दिख सकता है बड़ा उलटफेर
अगर इन खिलाड़ियों को रिलीज किया जाता है तो आईपीएल 2027 की नीलामी काफी रोमांचक हो सकती है। कई अनुभवी और बड़े नाम एक बार फिर ऑक्शन पूल में नजर आ सकते हैं। इससे टीमों को नए विकल्प मिलेंगे और खिलाड़ियों के लिए भी नई शुरुआत का मौका होगा। अब सभी की नजर फ्रेंचाइजी की आधिकारिक रिटेन और रिलीज लिस्ट पर टिकी हुई है, जो आने वाले दिनों में तस्वीर पूरी तरह साफ कर देगी।