
Fake Universities List: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की तरफ से ऐसी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी की गई है, जो फर्जी तरीके से चल रही हैं। साथ ही बताया गया है कि जिन लोगों ने भी इन यूनिवर्सिटीज से डिग्री ली है या फिर कोर्स कर रहे हैं, वो मान्य नहीं हैं। इनमें दिल्ली की सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटी शामिल हैं। दिल्ली के साथ-साथ इसमें उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल की भी यूनिवर्सिटीज शामिल है। बता दें कि यूजीसी ने 22 यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी की है, जिसमें से 10 यूनिवर्सिटीज दिल्ली की है। आइए जानते हैं इसमें दिल्ली की और दूसरे राज्यों की कौन-कौन सी यूनिवर्सिटीज शामिल है।
दिल्ली की 10 फर्जी यूनिवर्सिटी
अखिल भारतीय लोक एवं शारीरिक स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (A.I.I.P.H.S.)
कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय
एडीआर-केंद्रित न्यायिक विश्वविद्यालय, राजेंद्र प्लेस
व्यावसायिक विश्वविद्यालय
भारतीय विज्ञान एवं अभियांत्रिकी संस्थान, नई दिल्ली
आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, रोहिणी
विश्वकर्मा स्वरोजगार मुक्त विश्वविद्यालय
विश्व शांति संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय (WPUNU), पीतमपुरा
प्रबंधन एवं अभियांत्रिकी संस्थान, कोटला मुबारकपुर
यूपी की फर्जी यूनिवर्सिटीज
गांधी हिंदी विद्यापीठ, इलाहाबाद
नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन), अलीगढ़
भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ
महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नोएडा
यह भी पढ़ें: IBPS SO Mains Admit Card 2025: आईबीपीएस ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड
आंध्र प्रदेश में फर्जी यूनिवर्सिटी
क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी
बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापट्टनम
पश्चिम बंगाल में फर्जी यूनिवर्सिटीज
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑलटरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
इंस्टीट्यूट ऑफ ऑलटरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, डायमंड हार्बर रोड
महाराष्ट्र में फर्जी यूनिवर्सिटीज
राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
पुडुचेरी की फर्जी यूनिवर्सिटीज
श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन
फर्जी संस्थानों पर नजर रख रहे
आपको बता दें कि UGC एक्ट 1956 के तहत देशभर की तमाम यूनिवर्सिटीज को मान्यता दी जाती है, जिसके तहत वो डिग्री देते हैं। हालांकि जिन 22 यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की गई है। उनमें से किसी भी यूनिवर्सिटीज को मान्यता प्राप्त नहीं है। वहीं UGC सचिव का कहना है कि हम लगातार फर्जी संस्थानों पर नजर रख रहे हैं। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि सिर्फ मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में ही दाखिला लें।