Budget Automatic Cars: भारत में तेजी से बढ़ते ट्रैफिक के कारण ऑटोमैटिक कारों की मांग काफी बढ़ रही है। खासकर शहरों में रोजाना कार चलाने वाले लोग ऐसी कार पसंद करते हैं जिसमें बार-बार क्लच दबाने और गियर बदलने की जरूरत न पड़े। अगर आपका बजट करीब 9 लाख रुपये तक का है, तो इस रेंज में भारतीय बाजार में चार शानदार गाड़ियां मौजूद है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मारुति सुजुकी स्विफ्ट का है। शानदार माइलेज और भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क की वजह से यह शहर में चलाने के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है। कंपनी के मुताबिक, यह करीब 24.8 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके AMT वेरिएंट (VXi ट्रिम) की मुंबई में ऑन-रोड कीमत लगभग 8.39 लाख रुपये से शुरू होती है। हालांकि, टॉप वेरिएंट की कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा पहुंच जाती है।
हुंडई एक्सटर
वहीं दूसरे ऑप्शन की बात करें, तो हुंडई एक्सटर है। अगर आप हैचबैक के बजाय एसयूवी लुक और ज्यादा बूट स्पेस वाली कार पसंद करते हैं, तो एक्सटर एक अच्छा विकल्प है। इसमें 1.2 लीटर 4 सिलेंडर इंज दिया गया है। इसकी शुरुआती AMT वेरिएंट (HX3) की मुंबई में ऑन रोड कीमत करीब 8.24 लाख रुपये से शुरू होती है।
रेनो काइगर
तीसरे ऑप्शन में रेनो काइगर है। यह कार बेहतरीन स्पेस, 205 mm के ग्राउंड क्लीयरेंस और 405 लीटर के बड़े बूट स्पेस के साथ आती है। इसमें 1.0 लीटर इंजन मिलता है। ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एयर प्यूरिफायर जैसे फीचर्स से लैस इसके AMT वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग 8.17 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: मर्सिडीज GLC Electric भारत में जल्द होगी लॉन्च; 715 किमी का देगी रेंज! जानें बुकिंग डिटेल्स
नई मारुति बलेनो
प्रीमियम अहसास और एडवांस फीचर्स की तलाश करने वालों के लिए बलेनो काफी बेहतर ऑप्शन है। इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, Android Auto, Apple CarPlay और Level-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके Delta AMT वेरिएंट की मुंबई में ऑन-रोड शुरुआती कीमत करीब 8.81 लाख रुपये है।