Best Mileage Cars Under 10 Lakh: अगर आप भी इस त्योहार सीजन में अपने परिवार के लिए नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन माइलेज और बजट को लेकर असमंजस में है, तो यह खबर आपके काम की है। अब 10 लाख रुपये से कम कीमत में भी आपको फीचर्स से समझौत नहीं करना पड़ेगा। बाजार में कई ऐसी कारें उपलब्ध हैं, जिसमें शानदार माइलेज के साथ-साथ बेहतरीन फीचर्स भी मिलते हैं। तो आइए जानते हैं कम बजट में शानदार माइलेज देने वाली कारें कौन-कौन सी है।
Maruti Suzuki Celerio
कम बजट और शानदार माइलेज के लिए Maruti Suzuki Celerio एक बेहतरीन कार है। कंपनी का दावा है कि यह कार पेट्रोल पर 26.6 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट पर 35.12 किमी/किलोग्राम का माइलेज देती है। इसके LXi MT वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये है।
Maruti Suzuki Wagon R
Maruti Suzuki Wagon R मिडिल क्लास की पहली पसंद बनी हुई है। कंपनी का दावा है कि ये कार 26.1 किमी/लीटर का माइलेज देती है। इसके LXi MT वेरिएंट की कीमत 4.98 लाख से शुरू होती है।
Maruti Suzuki Alto K10
छोटी फैमिली, बेहतरीन माइलेज और कम बजट के लिए Maruti Suzuki Alto K10 एकदम परफेक्ट है। कंपनी का दावा है कि ये कार 24.8 kmpl का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.69 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 517 KM रेंज और घर को बिजली देने की ताकत! MG Hector Tomahawk EV के ये फीचर्स बनाएंगे आपको दीवाना
Maruti Suzuki Swift
अगर आप बड़े साइज की प्रीमियम हैचबैक कार लेना चाहते हैं, तो Maruti Suzuki Swift बेहतरीन ऑप्शन है। कंपनी का दावा है कि ये कार 23.2 kmpl का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.84 लाख रुपये है।
Tata Punch
कॉम्पैक्ट SUV का एक और बेहतरीन ऑप्शन Tata Punch है। कंपनी का दावा है कि ये कार 18.0 kmpl का माइलेज देती है। इसके बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 5.75 लाख रुपये है।