Best Battery Backup Laptops: सफर के दौरान, कैफे में काम करते समय या ऑनलाइन क्लास और मीटिंग के बीच अगर लैपटॉप की बैटरी अचानक खत्म हो जाए, तो सारा काम रुक जाता है। अगर आप भी घर से निकलते समय लैपटॉप से ज्यादा उसके भारी-भरकम चार्जर की चिंता करते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। आजकल के नए और स्मार्ट प्रोसेसर वाले लैपटॉप अब सिर्फ 3-4 घंटे नहीं, बल्कि एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन चलते हैं। अगर आप बार-बार चार्जर लगाने से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यह लैपटॉप आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।
Apple MacBook Air
लंबी बैटरी लाइफ के मामले में Apple का Macbook Air सबसे लोकप्रिय पसंद है। Apple की पावरफुल सिलिकॉन चिप की वजह से यह लैपटॉप एक बार फुल चार्ज करने पर 15 से 18 घंटे तक आसानी से चलता है। भारी भरकम करने पर भी यह न तो गर्म होता है और न ही इसकी बैटरी तेजी से खत्म होती है।
Dell XPS 13
अगर आप विंडोज लैपटॉप पसंद करते हैं, तो नए Dell XPS 13 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। बैटरी के मामले में यह मैकबुक को भी कड़ी टक्कर देता है और सामान्य इस्तेमाल पर करीब 20 घंटे का बैकअप देता है। बेहद हल्का होने के कारण इसे बैग में लेकर घूमना बहुत आसान है।
HP Omnibook X 14
दिनभर ऑफिस का लंबा काम करना वालों के लिए HP Omnibook X 14 एक मजबूत विकल्प है। इसकी बैटरी 18 से 20 घंटे तक साथ निभाती है। अगर आप दिनभर ढेरों ब्राउजर टैब खोलते है, बड़ी फाइलें बनाते हैं या लंबी वीडियो कॉलिंग करते हैं, तब भी यह शाम तक बिना किसी रुकावट के चलता रहता है।
Lenovo Yoga Slim 7x
Lenovo का यह मॉडल अपनी शानदार ओलेड डिस्प्ले और बेहतरीन पावर मैनेजमेंट के लिए जाना जाता है। आमतौर पर चमकदार स्क्रीन वाले लैपटॉप जल्दी बैटरी खत्म करते हैं, लेकिन इसमें पावर की बचत इतनी बढ़िया होती है कि आप दफ्तर के काम के साथ-साथ घंटों फिल्में भी बिना किसी डर के देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Jio यूजर्स को लग सकता है झटका, कंपनी महंगे कर सकती है रिचार्ज प्लान्स
Asus Vivobook S 15
बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले स्टूडेंट्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए Asus Vivobook S 15 सबसे सही मॉडल है। इसमें 70Whr की बड़ी बैटरी मिलती है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 16 से 18 घंटे तक चलती है।