Aak Plant Benefits: आक के पौधों का इस्तेमाल कई सालों से आयुर्वेदिक औषधी के रूप में किया जाता है। आक के पौधे को मदार या क्राउन फ्लावर भी कहा जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर भी इसके फायदों को लेकर काफी चर्चा हो रही है। आक के पत्तों और इसके सफेद दूध (लेटेक्स) का बाहरी इस्तेमाल कई शारीरिक समस्याओं में राहत देने के लिए किया जाता है। तो आइए जानते हैं कि किन-किन समस्याओं में इसका उपयोग किया जाता है।
जोड़ों के दर्द और सूजन में
आक के पत्तों का इस्तेमाल जोड़ों के दर्द और सूजन में काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आक के पत्ते पर थोड़ी सी हल्दी और तेल लगाकर उसे तवे पर हल्का गर्म करें। इसके बाद इसे दर्द या सूजन वाली जगह पर बांधने से राहत मिलने का दावा किया जाता है।
मस्से हटाने में
चेहरे या शरीर के किसी हिस्से पर मौजूद मस्से पर आक के दूध की एक छोटी बूंद लगाने से मस्सा धीरे-धीरे सूखकर गिर जाता है। ऐसा इसके दूध में मौजूद तीव्र प्राकृतिक तत्वों के कारण माना जाता है।
पिंपल्स और फंगल इंफेक्शन के लिए
पिंपल्स या त्वचा के फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए आक के दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाया जाता है।
ट्रैवल सिकनेस
सफर के दौरान उल्टी या मतली की शिकायत होने पर आक के पत्तों को तलवों के नीचे रखकर मोजे या जूते पहन लेने से राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें: क्या खांसते-छींकते ही लीक हो जाती हैं पेशाब की बूंदें? न करें नजरअंदाज; इस बीमारी के हो सकते हैं संकेत
डायबिटीज में भी फायदेमंद
आक के पत्तों को अगर आप लगातार कुछ दिनों तक तलवों में बांधते हैं, तो इससे शुगर को भी कंट्रोल किया जा सकता है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अभी तक ऐसा कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, जो इसे डायबिटीज के इलाज या कंट्रोल करने में प्रभावी मानता है।
क्या कहता है विज्ञान
आक के पत्तों में एंटी इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं। इसलिए बाहरी तौर पर गर्म करके बांधने से जोड़ों के दर्द और सूजन में कुछ हद तक आराम मिल सकता है। लेकिन इसका इंटरनल यूज न करने की सलाह दी जाती है।दरअसल, इसका दूध (लेटेक्स) जहरीला हो सकता है और आंखों या शरीर के अंदर जाने पर नुकसान पहुंचा सकता है।