Upcoming Cars in October 2026: भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होते ही ऑटोमोबाइल बाजार में नई गाड़ियों की बहार आ जाती है। इस बार अक्टूबर 2026 में कुल 8 नई और अपडेटेड कारें भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली हैं। इसमें लग्जरी कारों से लकर पावरफुल हाइब्रिड एसयूवी और प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियां शामिल हैं। तो आइए जानते हैं इस महीने कौन-कौन सी गाड़ियां लॉन्च हो सकती है।
मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास मेबैक
लग्जरी कारों के सेगमेंट में मर्सिडीज-बेंज अपनी नई एस-क्लास मेबैक को सबसे पहले लॉन्च कर रही है। यह नई डिजाइन और एडवांस्ड इंटीरियर अपडेट्स के साथ आ रही है। इसमें रीक्लाइनिंग सीट्स, मसाज फंक्शन और कई हाई-टेक फीचर्स मिलेंगे।
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट
होंडा 6 अक्टूबर यानि की आज अपनी पॉपुलर एसयूवी एलिवेट का फेसलिफ्ट मॉडल पेश करने जा रही है। इसमें नए फ्रंट और रियर डिजाइन के साथ केबिन में नई कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी मिलेगी। इसका इंजन पहले जैसा ही रहेगा।
स्कोडा स्लाविया
स्कोडा अपनी प्रीमियम सेडान स्लाविया के नए अपडेटेड वर्जन को भी 6 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है। प्रीमियम सेडान की कीमतों का खुलासा भी लॉन्च के साथ ही होगा। नई स्लाविया में कॉस्मेटिक बदलावों के साथ-साथ सबसे बड़ा अपडेट 1.0-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन के साथ मिलने वाला नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स होगा।
टोयोटा ग्लैंजा
टोयोटा 14 अक्टूबर को अपनी हैचबैक ग्लैंजा को नए फ्रेश लुक में पेश करेगी। मारुति बलेनो पर आधारिक इस हैचबैक को इस बार एक नया एक्सटीरियर लुक दिया जा रहा है। इंटीरियर में वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS जैसे नए कम्फर्ट फीचर्स मिलेंगे।
वोल्वो ES90 और EX90
स्वीडिश लग्जरी ब्रांड वोल्वो 12 अक्टूबर को अपनी दो नई ऑल इलेक्ट्रिक कार वोल्वो ES90 और EX90 ला रही है। ES90 एक इलेक्ट्रिक सेडान है और EX90 एक फ्लैगशिप 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है। यह दोनों लग्जरी गाड़ियां कंपनी के नए डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर बनाई गई हैं जो ज्यादा ड्राइविंग रेंज और एडवांस्ड डुअल-मोटर पावरट्रेन के साथ आएंगी।
ऑडी Q3
ऑडी अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Q3 की नई जनरेशन को लॉन्च करेगी। ऑडी की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी अब नए अवतार में आ रही है। इसमें 2.0 लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन और ऑडी का सिग्नेचर क्वाट्रो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा।
यह भी पढ़ें: 64,600 रुपये सस्ती मिल Maruti Suzuki WagonR, जानें ऑफर की पूरी डिटेल
रेनॉल्ट डस्टर
बता दें कि, अक्टूबर महीने में सबसे ज्यादा चर्चा रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड की है। रेनॉल्ट अपनी ब्लॉकबस्टर एसयूवी डस्टर को बिल्कुल नए हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भारतीय बाजार में वापस ला रही है।
हुंडई बायोन
हुंडई बायोन कंपनी की बिल्कुल नई एसयूवी है, जो वेन्यू और क्रेटा के बीच के गैप को भरेगी। शुरुआत में इसे 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ पेश किया जाएगा।